Nitish Kumar Rajya Sabha: ‘मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं…’, CM नीतीश ने खुद किया बड़ा ऐलान, कहा- नई सरकार…

Nitish Kumar Rajya Sabha: 'मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं...', CM नीतीश ने खुद किया बड़ा ऐलान, कहा- नई सरकार...

Nitish Kumar Rajya Sabha: ‘मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं…’, CM नीतीश ने खुद किया  बड़ा ऐलान, कहा- नई सरकार…

Nitish Kumar Rajya Sabha News/Image Source: Nitish Kumar

Modified Date: March 5, 2026 / 11:21 am IST
Published Date: March 5, 2026 11:15 am IST
HIGHLIGHTS
  • नितीश कुमार का बड़ा ऐलान
  • 'दो दशक से बिहारवासियों का विश्वास '
  • 'अब राज्यसभा में नई उड़ान!'

पटना: Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने की घोषणा की है। अपने पोस्ट में उन्होंने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दो दशकों से अधिक समय से बिहारवासियों का विश्वास और समर्थन उन्हें मिला है जिससे उन्होंने राज्य की सेवा पूरी निष्ठा और ईमानदारी से की।

नितीश कुमार का बड़ा ऐलान ( rajya sabha elections)

Nitish Kumar Rajya Sabha: नितीश कुमार ने लिखा कि उनके संसदीय जीवन की प्रारंभिक इच्छा यही थी कि वे बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनें। इसी क्रम में इस बार हो रहे राज्यसभा चुनाव में वे उम्मीदवार बनना चाहते हैं। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनका विकास और सम्मान के लिए बिहार के साथ संबंध भविष्य में भी मजबूत रहेगा और वे नए बने सरकार को पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

नीतीश कुमार आज दाखिल करेंगे राज्यसभा नामांकन (rajya sabha chunav)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बृहस्पतिवार को राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की संभावना है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी राज्यसभा के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन इस मौके पर नवीन के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मौजूद रहने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख और राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार आज सुबह 11 बजे के बाद विधानसभा परिसर में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।बिहार में राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होना प्रस्तावित है। उम्मीदवार नौ मार्च तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। बिहार में राज्यसभा की कुल 16 सीटों में से पांच सीटें अप्रैल में रिक्त हो रही हैं, जिनके लिए चुनाव कराया जा रहा है।

इन पांच सीटों में से दो सीटें जदयू के पास हैं और माना जा रहा है कि पार्टी इन्हें बरकरार रखेगी। हालांकि पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को लगातार तीसरी बार मौका नहीं दिया जाएगा, जबकि केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, जो भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के पुत्र हैं, को तीसरी बार राज्यसभा भेजा जा सकता है। बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को पुष्टि की थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य की राजनीति में इस बात को लेकर अटकलें तेज हैं कि जदयू प्रमुख सत्ता की कुर्सी भाजपा को सौंप सकते हैं और बदले में अपने पुत्र को उपमुख्यमंत्री पद दिलाने की कोशिश कर सकते हैं। भाजपा ने बिहार की इन पांच सीटों में से दो के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हैं, जो फिलहाल राज्य विधानसभा के सदस्य हैं। पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को भी लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए समर्थन दिया है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।