Rewa News: पहले इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर दो सालों तक करता रहा दुष्कर्म, शादी की जिद में अड़ी युवती तो अग्नीवीर ने कर दिया ये काम

Ads

Rewa Crime News: पहले इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर दो सालों तक करता रहा दुष्कर्म, शादी की जिद में अड़ी युवती तो अग्नीवीर ने कर दिया ये काम

  •  
  • Publish Date - February 8, 2026 / 06:05 PM IST,
    Updated On - February 8, 2026 / 06:05 PM IST

Rewa Crime News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया
  • आरोपी ने फोटो-वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल किया
  • सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए

रीवा: Rewa News इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवती को सतना जिले के नागौद क्षेत्र के रहने वाले युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया, सोशल साइंट्स में लगातार हो रही बातचीत के बाद अवधेश रजक निवासी नागौद युवती से मिलने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय आया, जहां दोस्त समझ कर पीड़िता युवक को अपने किराए के आवास में ले गई। तब युवक ने युवती के अकेलेपन का फायदा उठाकर शादी का झांसा देते हुए जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।

Rewa Crime News इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिया जिसके बाद फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार दो वर्षों तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और जब पीड़िता आरोपी पर शादी का दबाव बनाने लगी तो आरोपी ने युवती के कुछ अंतरंग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये। जिसकी जानकारी होने पर पीड़िता विश्वविद्यालय थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आप बीती बताई पीड़िता की शिकायत पर विश्वविद्यालय पुलिस ने अग्निवीर अवधेश रजक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

युवती ने बताया उक्त युवक से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से वर्ष 2023 में हुई थी। मुझसे दोस्ती किया और फिर मेरे किराए के कमरे में लेजाकर दुष्कर्म किया और फिर ब्लैकमेल करता था और कई बार दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

इन्हें भी पढ़े:-

आरोपी कौन है और कहाँ का रहने वाला है?

आरोपी अवधेश रजक सतना जिले के नागौद क्षेत्र का निवासी है।

युवती और आरोपी की दोस्ती कैसे हुई?

दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से वर्ष 2023 में हुई थी।

आरोपी ने युवती को कैसे ब्लैकमेल किया?

उसने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और लगातार दुष्कर्म किया।