Rewa Instagram Viral Reel: सड़कों पर आधी रात महिलाओं से शर्मनाक हरकत! अश्लील आवाजें निकालकर नाबालिग करते थे ये काम, अब पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक की देखते रह गए घरवाले
Rewa Instagram Viral Reel: सड़कों पर आधी रात महिलाओं से शर्मनाक हरकत! अश्लील आवाजें निकालकर नाबालिग करते थे ये काम, अब पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक की देखते रह गए घरवाले
Rewa Instagram Viral Reel/Image Source: IBC24
- Rewa की सड़कों पर अश्लील हरकत
- वायरल रील ने पहुंचाया किशोरों को थाने तक
- पुलिस ने परिजनों के सामने सुनाई वायरल ऑडियो
रीवा: Rewa Instagram Viral Reel: सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने की नीयत से शहर की सड़कों पर बाइक सवार होकर अश्लील आवाजें निकालने वाले किशोरों को अमहिया पुलिस ने सबक सिखाया। परिजनों की मौजूदगी में जब सोशल मीडिया पर अपलोड की गई रील की आवाज सुनाई गई तो तीनों अपचारी बालक शर्मिंदगी से सिर झुकाए नजर आए।
सड़कों पर अश्लील हरकत! (Rewa bike stunt harassment video)
Rewa Instagram Viral Reel: दरअसल, पूरा मामला सोशल मीडिया पर अपलोड एक रील के वायरल होने के बाद सामने आया। वीडियो में चार किशोर दो बाइकों पर सवार होकर शहर की मुख्य सड़कों पर महिलाओं और लड़कियों के पास जाकर अश्लील आवाजें निकालते दिख रहे थे। इस दौरान सड़क से गुजर रही महिलाएं असहज नजर आईं। रील के इंस्टाग्राम पर वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे पुलिस की नाकामी बताते हुए रीवा पुलिस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद अमहिया पुलिस ने साइबर टीम की मदद से वीडियो अपलोड करने वाले किशोर की पहचान की और कार्रवाई करते हुए चारों नाबालिगों को पकड़ लिया।
वायरल रील ने पहुंचाया किशोरों को थाने तक (Rewa Instagram reel case)
Rewa Instagram Viral Reel: मामले में जानकारी देते हुए अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि सभी अपचारी किशोरों को समझाइश दी गई है। उन्होंने भविष्य में इस तरह की हरकत न करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद पुलिस ने किशोरों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि लाइक्स और कमेंट के लिए इस तरह का आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट न करें तथा सामाजिक और कानूनी मर्यादाओं का पालन करें।
यह भी पढ़ें
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार की असली वजह क्या? सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल?
- इन राशि वालों को आज मिलेगा शुभ समाचार, आय में होगी वृद्धि और भाग्य का मिलेगा साथ, पढ़ें सोमवार का राशिफल

Facebook


