Triple Talaq In Rewa : शादी के 2 साल बाद पत्नी से भर गया मन… शौहर ने दे दिया मासूम बच्ची के साथ तीन तलाक, महिला की आपबीती!
शादी के 2 साल बाद पत्नी से भर गया मन…Triple Talaq In Rewa: After 2 years of marriage, my heart is filled with my wife… Husband
- रीवा में "तीन तलाक" का मामला आया सामने
- तीन बार "तलाक, तलाक, तलाक" कहकर पत्नी को घर से निकला
- पुलिस ने काउंसलिंग के लिए वन स्टॉप सेंटर भेजा
रीवा : Triple Talaq In Rewa : जिले के घोघर मोहल्ले में एक महिला के साथ तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे मौखिक रूप से तीन बार "तलाक, तलाक, तलाक" कहकर घर से बाहर निकाल दिया। अब वह अपनी 2 साल की बच्ची के साथ न्याय के लिए महिला थाने और एसपी कार्यालय के चक्कर काट रही है, लेकिन अभी तक पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की है।
शादी के दो साल बाद दिया तीन तलाक
Triple Talaq In Rewa : पीड़िता की शादी वर्ष 2020 में नुशरत नूर खान से हुई थी। महिला का कहना है कि बीते डेढ़ साल से पति के साथ अनबन चल रही थी और वह बार-बार उसे छोड़ने की धमकी दे रहा था। शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे, पति ने कहा कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहता और मन से पहले ही तलाक दे चुका है। इसके बाद उसने एक क्रम में तीन बार "तलाक, तलाक, तलाक" कहकर घर से निकाल दिया।
न्याय के लिए भटकती रही महिला
Triple Talaq In Rewa : अचानक घर से निकाले जाने के बाद महिला अपनी दो साल की बच्ची के साथ इधर-उधर भटकती रही और फिर मजबूरी में अपने पिता के घर चली गई। उसने जब महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की और सिर्फ मामला जांच में होने की बात कही।
पुलिस ने काउंसलिंग के लिए वन स्टॉप सेंटर भेजा
Triple Talaq In Rewa : महिला थाना प्रभारी निशा मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पति-पत्नी के विवाद को देखते हुए दोनों की काउंसलिंग के लिए वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। हालांकि, पीड़िता ने मांग की है कि उसके पति के खिलाफ तीन तलाक कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई, जब पति ने मौखिक रूप से तीन बार "तलाक, तलाक, तलाक" कहकर पत्नी को घर से निकाल दिया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Triple Talaq In Rewa: After 2 years of marriage,
रीवा
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm