Sagar 3 Crore Cash Recovery Video: इंस्टाग्राम रील ने खोल दिया राज, शहर के ऑटो ड्राइवर के घर में मिले करोड़ों कैश, अलमारी का ताला टूटते ही पुलिस भी रह गई हैरान

Ads

Sagar 3 Crore Cash Recovery Video: इंस्टाग्राम रील ने खोल दिया राज, शहर के ऑटो ड्राइवर के घर में मिले करोड़ों कैश, अलमारी का ताला टूटते ही पुलिस भी रह गई हैरान

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 12:45 AM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 01:21 PM IST

Sagar 3 Crore Cash Recovery Video: इंस्टाग्राम रील ने खोल दिया राज, शहर के ऑटो ड्राइवर के घर में मिले करोड़ों कैश, अलमारी का ताला टूटते ही पुलिस भी रह गई हैरान /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • पिस्तौल लहराते हुए वीडियो पोस्ट करने के बाद पुलिस दोनों भाइयों की तलाश में जुटी थी
  • बंद अलमारी का ताला तोड़ने पर बैग में तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मिली
  • दोनों भाइयों ने दावा किया कि नकदी उनके एक रिश्तेदार ने करीब 8-9 साल पहले अलमारी में रखी थी

सागर। Sagar 3 Crore Cash Recovery Video: मध्यप्रदेश के सागर (Sagar Crime News) जिले में सोशल मीडिया पर पिस्तौल लहराते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले दो भाइयों का पता लगाने के दौरान पुलिस ने उनमें से एक के घर की बंद अलमारी से तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, रविवार को हुई पुलिस जांच में आरोपी के घर से कोई पिस्तौल बरामद नहीं हुई।

पिस्तौल लहराते इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था वीडियो (Pistol Reel Viral)

Sagar 3 Crore Cash Recovery Video पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने सोमवार को बताया कि सौरभ अहिरवार (Saurabh Ahirwar) और उसके भाई ने कथित तौर पर पिस्तौल लहराते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किए थे। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। उन्होंने बताया कि जब पुलिस की एक टीम पिस्तौल बरामद करने के लिए अहिरवार के घर पहुंची तो उन्होंने एक बंद अलमारी देखी। उन्होंने कहा, ‘‘जब पुलिस टीम ने उन्हें अलमारी खोलने के लिए कहा तो उसने आनाकानी की और कहा कि उनके पास चाबी नहीं है।’’

घर में मिले करोड़ों कैश (Sagar Cash Recovery,)

Sagar 3 Crore Cash Recovery Video सुजानिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलिस ने अलमारी का ताला तोड़ दिया, जिसके बाद एक बैग में तीन करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद हुई।’’अहिरवार का भाई ऑटो रिक्शा चलाता है। दोनों भाइयों का दावा है कि यह रुपया एक रिश्तेदार ने रखा था। (Sagar Crime News)

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों ने दावा किया कि रिश्तेदार ने करीब आठ-नौ साल पहले अलमारी में नकदी रखी थी। उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच की जा रही है।’’

 

ये भी पढ़ें

सागर में पुलिस को कितने रुपये मिले?

पुलिस के अनुसार बंद अलमारी से एक बैग में तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई।

पुलिस आरोपी के घर क्यों पहुंची थी?

पुलिस कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पिस्तौल लहराते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले दो भाइयों की तलाश और पिस्तौल की बरामदगी के लिए पहुंची थी।

क्या पुलिस को घर से पिस्तौल मिली?

दिए गए विवरण के अनुसार पुलिस की जांच में आरोपी के घर से कोई पिस्तौल बरामद नहीं हुई।

बरामद नकदी को लेकर आरोपियों ने क्या दावा किया?

दोनों भाइयों का कहना है कि यह रकम उनके एक रिश्तेदार ने करीब 8-9 साल पहले अलमारी में रखी थी।

मामले में आगे क्या कार्रवाई हो रही है?

पुलिस बरामद नकदी और आरोपियों के दावों की जांच कर रही है।