Sagar Jahrili Sharab Kand Latest Update: जहरीली शराब कांड में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी रवि लखेरा का किया शॉर्ट एनकाउंटर, इतने हजार का था इनाम

Ads

Sagar Jahrili Sharab Kand Latest Update: जहरीली शराब कांड में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी रवि लखेरा का किया शॉर्ट एनकाउंटर, इतने हजार का था इनाम

  •  
  • Publish Date - September 11, 2026 / 10:31 AM IST,
    Updated On - September 11, 2026 / 10:34 AM IST

Sagar Jahrili Sharab Kand Latest Update: जहरीली शराब कांड में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी रवि लखेरा का किया शॉर्ट एनकाउंटर, इतने हजार का था इनाम /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • सागर जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 32 पहुंचा
  • पुलिस ने 20 हजार के इनामी शराब तस्कर रवि लखेरा को गिरफ्तार किया
  • गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी

सागर। Sagar Jahrili Sharab Kand Latest Update: सागर जिले के जहरीली शराब पीने से अबतक 32 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोगों का अपस्पताल में इलाज जारी है। इसी बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा को बरायठा थाना क्षेत्र के हनुमान टोंग से गिरफ्तार (Ravi Lakhera Arrest,) कर किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि रवि लखेरा पर 20 हजार रुपए का इनामी घोषित किया गया था।

आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर (Sagar Poisonous Liquor Case)

Sagar Hooch Tragedy आपको बता दें कि इससे पहले सागर के बंडा क्षेत्र में हुए शराब कांड के बाद प्रशासन ने अब आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शराब कांड से जुड़े आरोपियों के मकानों और ठिकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। कार्रवाई के दौरान तीन स्थानों पर एक साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। वही,जिला प्रशासन अब इस शराब कांड से जुड़े अन्य आरोपियों के अवैध ठिकानों को चिन्हित कर रहा है,जिसके बाद उन आरोपियों पर भी कड़ी कार्यवाही की जा सकती है

Sagar Jahrili Sharab Kand Latest Update जानकारी के मुताबिक, बंडा शराब कांड से जुड़े मुख्य सरगना आशीष साहू, चंदू राजपूत और मनीष लोधी के अवैध ठिकानों पर प्रशासन ने शुरुआती कार्यवाही करते हुए बुलडोजर चलाया। वहीं अब बण्डा एसडीएम के मुताबिक अन्य आरोपियों के अवैध ठिकानों को चिन्हित कर लिया गया है जिसमें शाहगढ और सिमरिया इलाके में जल्द ही जिला प्रशासन की टीम एक्शन लेगी बता दे कि बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब से अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी अस्पताल में इलाजरत हैं।

सीएम ने पीड़ितों से की मुलाक़ात (Sagar Poisonous Liquor Death)

Sagar Jahrili Sharab Kand Latest Update इस घटना के बाद से ही प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के सागर पहुंचने और शराब कांड के पीड़ितों से मुलाकात के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई और तेज होने के संकेत मिले थे। मुख्यमंत्री ने सागर मेडिकल कॉलेज में अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मामले की समीक्षा भी की थी। इसके बाद आरोपियों के ठिकानों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि शराब कांड में शामिल या अवैध गतिविधियों से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बण्डा शराब कांड से जुड़े मुख्य आरोपियों के अवैध ठिकानों को जिला प्रशासन ने जमीदोज कर दिया है। अब अन्य आरोपियों के ठिकानों पर जिला प्रशासन की नजर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें

सागर जहरीली शराब कांड में कितनी मौतें हुई हैं?

अब तक 32 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

रवि लखेरा कौन है?

रवि लखेरा को पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर बताया है और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

रवि लखेरा को कहां से गिरफ्तार किया गया?

पुलिस ने उसे बरायठा थाना क्षेत्र के हनुमान टोंग से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान क्या हुआ?

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।