Narmadapuram Minor Rape News: होटल के कमरे में नाबालिग के साथ हैवानियत, फिर महिला डॉक्टर के साथ मिलकर किया कांड, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

Narmadapuram Minor Rape News: नर्मदापुरम शहर में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का मामला सामने आया है।

Narmadapuram Minor Rape News: होटल के कमरे में नाबालिग के साथ हैवानियत, फिर महिला डॉक्टर के साथ मिलकर किया कांड, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

Narmadapuram Minor Rape News/Image Credit: File


Reported By: Atul Tiwari,
Modified Date: September 9, 2026 / 09:24 pm IST
Published Date: September 9, 2026 9:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नर्मदापुरम शहर में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का मामला सामने आया है।
  • आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए।
  • पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Narmadapuram Minor Rape News: नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम शहर में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने कथित तौर पर डॉक्टर की मदद से उसका गर्भपात कराया और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, 23 अक्टूबर 2025 को आरोपी अजीत सिंह, निवासी डोलरिया थाना क्षेत्र, नाबालिग को घुमाने के बहाने नर्मदापुरम लाया था। यहां आनंद नगर स्थित पलाश होटल में कमरा लेकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। इसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोप है कि 19 फरवरी की रात आरोपी ने महिला डॉक्टर स्वाती मिर्धा की मदद से उसका गर्भपात कराया। (Narmadapuram Minor Rape News) करीब आठ महीने बाद आरोपी द्वारा पीड़िता को बदनाम किए जाने की बात सामने आने पर उसने परिजनों को पूरी घटना बताई।

पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Narmadapuram Minor Rape News: इसके बाद परिजन उसे कोतवाली थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित छह लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अब तक पांच आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। बुधवार को एसआई दीपिका लोखंडे ने पलाश होटल पहुंचकर उस कमरे का निरीक्षण किया, जहां पीड़िता ने घटना होने की बात बताई थी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.