MP Police Transfer: पुलिस अफसरों को प्रमोशन का तोहफा! 11 उप पुलिस अधीक्षक बने ASP, सरकार ने इन जिलों में दी पोस्टिंग
पुलिस अफसरों को प्रमोशन का तोहफा! 11 उप पुलिस अधीक्षक बने ASP, MP Police Transfer: 11 Deputy Superintendents of Police Promoted to ASP
IPS Transfer Order Today List: दो दर्जन से अधिक आईपीएस अधिकारियों का तबादला, अचानक बदल दिए गए इन पांच जिलों के एसपी, जानिए किसे कहां मिली नई पोस्टिंग / Image: AI Generated
भोपालः MP Police Transfer मध्यप्रदेश सरकार ने अपने पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें कई जगहों के डीएसपी भी शामिल है। इस संबंध में गृह विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया है।
MP Police Transfer जारी आदेश के अनुसार सुरेश मर्सकोले को पुलिस अधीक्षक, रेडियो मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवीण अष्ठाना को 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर में उप सेनानी बनाया गया है। इसी तरह उमेश कुमार तिवारी को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) की जिम्मेदारी मिली है। भगत सिंह गोथरिया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अजाक रेंज जबलपुर तथा प्रभा किरण किरो को 8वीं वाहिनी विसबल जबलपुर में उप सेनानी बनाया गया है। विक्रम सिंह कनपुरिया को 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आर्म्स) नियुक्त किया गया है।
वहीं संजय खरे को कार्यालय DIG छतरपुर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोज खत्री को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला उज्जैन बनाया गया है। प्रवीण सिंह परिहार को 26वीं वाहिनी विसबल गुना में उप सेनानी तथा अजय पंडित को 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल में उप सेनानी (बैंड) बनाया गया है।
- CM Action On Illegal Construction: राजधानी के अवैध निर्माणों पर चलेगा प्रदेश सरकार का बुलडोजर, सीएम ने दिए जांच के आदेश, सत्य निकेतन हादसे में हुई मौतों के बाद लिया गया एक्शन
- Bimlendra Kumar Sanchi University New VC: सांची यूनिवर्सिटी को मिला नया कुलपति, राज्यपाल ने इस पूर्व प्रोफेसर के नाम पर लगाई मुहर, जानें कितने साल का होगा कार्यकाल
- Shehzad Poonawalla-Riya Ahir Controversy: ‘तुम 28 साल की हो, मैं 38 का हूं’, रिया अहीर के अंकल वाली टिप्पणी पर शहजाद पूनावाला का पलटवार, राहुल गांधी का भी किया जिक्र
- Bombay High Court Vacancy 2026: हाईकोर्ट में इतने कुक की है जरूरत, क्या आप सिर्फ 10वीं पास है तो तुरंत करें आवेदन, वरना बाजी कोई और मार जाएगा
- Naraj Foofa BJP Viral Video: भाजपा ने राहुल गांधी को बताया ‘नाराज फूफा’, सोशल मीडिया पर जारी किया Video सांग, पूछा ‘क्या तूम ही हो दिमागी नक्सल?’.. देखें

Facebook


