Sagar Mandir Me Todfod : शराब के नशे में टुन्न होकर शिव मंदिर पहुंचा युवक, फिर मूर्तियों के साथ किया ऐसा काम, बुलानी पड़ गई कई थानों की पुलिस

मध्य प्रदेश के सागर जिले में शराब के नशे में धुत एक युवक ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर मूर्तियों को खंडित कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Sagar Mandir Me Todfod : शराब के नशे में टुन्न होकर शिव मंदिर पहुंचा युवक, फिर मूर्तियों के साथ किया ऐसा काम, बुलानी पड़ गई कई थानों की पुलिस

Sagar Mandir Me Todfod / Image Source : IBC24

Modified Date: February 5, 2026 / 04:45 pm IST
Published Date: February 5, 2026 4:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सागर जिले के भरछा गांव में शिव मंदिर में तोड़फोड़, मूर्तियां खंडित
  • शराब के नशे में धुत युवक ने दिया वारदात को अंजाम
  • आक्रोशित ग्रामीणों का चक्काजाम, आरोपी गिरफ्तार, भारी पुलिस बल तैनात

सागर: मध्य प्रदेश के सागर ज़िले से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक शराबी युवक ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ करते हुए मूर्तियों को खंडित कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में कई थानों का अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

Sagar Mandir Me Todfod शराब के नशे में धुत था युवक

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला खिमलासा थाना क्षेत्र के भरछा गांव का है। यहाँ शराब के नशे में धुत एक युवक शिव मंदिर में घुस गया। युवक ने मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ की और मूर्तियों को खंडित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मूर्तियों को खंडित देख ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। उन्होंने बालावेहट–यूपी मार्ग पर कई घंटों तक चक्काजाम कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Sagar Mandir Me Todfod थानों का अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों का अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घटना की गंभीरता और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.