Sajjan Singh Yadav News: काफिले के साथ जश्न मनाना पड़ा भारी, BJP ने इस नेता पर लिया बड़ा एक्शन, जिला अध्यक्ष के पद से हटाया

Sajjan Singh Yadav News: काफिले के साथ जश्न मनाना पड़ा भारी, BJP ने इस नेता पर लिया बड़ा एक्शन, जिला अध्यक्ष के पद से हटाया

Sajjan Singh Yadav News: काफिले के साथ जश्न मनाना पड़ा भारी, BJP ने इस नेता पर लिया बड़ा एक्शन, जिला अध्यक्ष के पद से हटाया

Sajjan Singh Yadav News/Image- AI Generated

Modified Date: May 14, 2026 / 02:01 pm IST
Published Date: May 14, 2026 2:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद BJP ने बड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाया
  • किसान मोर्चा भिंड के जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त की गई
  • सैकड़ों वाहनों की रैली निकालने पर पार्टी ने इसे पीएम की अपील की अवहेलना बताया

Sajjan Singh Yadav News: देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 मई को हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए जनता से पेट्रोल-डीजल का कम से कम उपयोग करने की अपील की थी। इसी बीच भोपाल में एमपी भाजपा ने वाहनों के काफिले के साथ जश्न मनाने पर बड़ा एक्शन लिया है।

पार्टी ने बीजेपी किसान मोर्चा भिंड के जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त कर दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्ति निरस्त की है। आपको बता दें कि, सज्जन सिंह यादव ग्वालियर से भिंड तक सैकड़ों वाहनों की रैली लेकर पहुंचे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ ये एक्शन लिया गया है। पार्टी ने कहा- आपका यह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत अपील की अवहेलना है।

पीएम ने की थी ये अपील

देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 मई को हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए जनता से पेट्रोल-डीजल का कम से कम उपयोग करने की अपील की थी। उन्होंने लोगों से एक साल तक गोल्ड न खरीदने, विदेश यात्राओं और डेस्टिनेशन वेडिंग से बचने का भी आग्रह किया था। इसके साथ ही मोदी ने सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग, ऑनलाइन मीटिंग्स और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही थी।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

जागेश साहू- 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.