Satna compressor machine blast/Photo Credit: IBC24
Satna Compressor Machine Blast : सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र के राजौला स्थित एक पंचर बनाने की दुकान में आज दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक में हवा भरते समय कंप्रेशर टंकी फटने से 42 वर्षीय रामकिशोर प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक बाल बाल बच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजौला वार्ड नंबर 12 हनुमान मंदिर के पास मृतक रामकिशोर मड़ैया में कंप्रेशर मशीन लगा कर कई साल से वाहनों का पंचर बनाने का काम करता था (Satna Compressor Machine Blast)। एक बाइक का पंचर बनाने के पहले टायर में हवा भर चेक करना था। इसी दौरान वह टायर में हवा भर कर मड़ैया में अंदर कंप्रेशर मशीन की नॉब बंद करने गया ही था कि अचानक कंप्रेशर टंकी में ब्लास्ट हो गया। मौके पर ही रामकिशोर की मौत हो गई।
तेज धमाके की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कंप्रेशर मशीन के चीथड़े उड़ गए थे और रामकिशोर मृत हालत में पड़ा था (Satna Compressor Machine Blast)। हादसे में बाइक चालक बाल बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाइक चालक के बयान के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया कंप्रेशर टंकी में हवा का दबाव अधिक हो जाने से घटना होना समझ आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।