Satna Husband Wife Suicide: हत्या या फिर कुछ और…. घर में पति-पत्नी की लाश मिलने से फैली सनसनी, कमरे का नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान

Satna Husband Wife Suicide: जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब बंद कमरे में पति-पत्नी के शव बरामद हुए।

Satna Husband Wife Suicide: हत्या या फिर कुछ और…. घर में पति-पत्नी की लाश मिलने से फैली सनसनी, कमरे का नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान

Satna Husband Wife Suicide/image source: ibc24 file image

Modified Date: May 27, 2026 / 03:37 pm IST
Published Date: May 27, 2026 3:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सतना के तिवनी गांव में बंद कमरे में मिले पति-पत्नी के शव
  • पति का शव फंदे पर लटका मिला, पत्नी बिस्तर पर मृत पाई गई
  • पुलिस को हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका, जांच जारी

Satna Husband Wife Suicide: मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवनी गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर के बंद कमरे में पति-पत्नी की लाश मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जानकारी के अनुसार तिवनी निवासी रामनिवास कोरी और उनकी पत्नी शकुंतला कोरी के शव घर के कमरे में मिले।

बताया जा रहा है कि रामनिवास का शव कमरे के अंदर फंदे (Satna Husband Wife Suicide) पर लटका मिला जबकि उनकी पत्नी शकुंतला मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थीं। मृतक रामनिवास खेती-किसानी का कार्य करता था। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम को बुलाया जिसने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच में कमरे के अंदर किसी प्रकार के खून के निशान नहीं मिले हैं। वहीं मृतका के शरीर पर भी किसी तरह के बाहरी चोट या जख्म के निशान नहीं पाए गए हैं।

हत्या या फिर कुछ और….

प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या (Satna Husband Wife Suicide) कर ली। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.