School Time Change: स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव, अब इतने बजे से शुरू होगी कक्षाएं, इस वजह से लिया गया फैसला
स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव, अब इतने बजे से शुरू होगी कक्षाएं, School Time Change: Govt Changes School Time Due to Cold Wave Check New Schedule

School Time Change Due to Cold Wave
भोपालः School Time Change Due to Cold Wave मध्यप्रदेश में अब तापमान लगातार गिरने लगा है। इसी के साथ ही सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। अब लोग शाल, स्वेटर सहित अन्य गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में ठंड के और बढ़ने की संभावना जताई है। पचमढ़ी की रात रविवार को भी ठंडी रही, जिसका पारा 9 डिग्री से कम रहा। प्रदेश के बड़ों शहरों में भी तापमान लगातार कम हो रहा है। वहीं अब प्रदेश की राजधानी भोपाल के कई स्कूलों में कक्षा लगने के समय में बदलाव किया गया है। राजधानी के कई स्कूल अब सुबह 8 बजे से संचालित होंगे। पहले ये स्कूल सुबह 7.30 बजे लगते थे। ठंड की वजह से इसके समय में बदलाव किया गया है।
School Time Change Due to Cold Wave मौसम विभाग के मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम के एक साथ सक्रिय हो गया है। यहीं वजह है कि प्रदेश में लगातार तापमान गिर रहा है। आने वाले कुछ दिनों में ठंड के और बढ़ने की संभावना है। आगामी दो से तीन दिनों के भीतर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है। वर्तमान स्थिति की बात करें तो पचमढ़ी जैसे हिल स्टेशन में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। रविवार को खजुराहो में दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।
अब पारा के स्थिति की बात
मध्यप्रदेश में तापमान की स्थिति की बात करें तो पचमढ़ी में पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस, अमरकंटक में 10.5 डिग्री, मंडला में 10.8 डिग्री, शहडोल में 11.4 डिग्री, बालाघाट, नौगांव, उमरिया, बैतूल, छिंदवाड़ा, रीवा, राजगढ़, रायसेन, टीकमगढ़, खंडवा और खरगोन में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। वहीं भोपाल में 13.4 डिग्री, इंदौर में 15.6 डिग्री, ग्वालियर में 15.1 डिग्री, उज्जैन में 14.4 डिग्री और जबलपुर में 14.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: School Time Change: Govt Changes School Time Due to Cold Wave Check New Schedule
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm