मध्यप्रदेश में मिनी बस और ट्रक की टक्कर में प्रयागराज से लौट रहे सात लोगों की मौत

मध्यप्रदेश में मिनी बस और ट्रक की टक्कर में प्रयागराज से लौट रहे सात लोगों की मौत

मध्यप्रदेश में मिनी बस और ट्रक की टक्कर में प्रयागराज से लौट रहे सात लोगों की मौत
Modified Date: February 11, 2025 / 11:06 am IST
Published Date: February 11, 2025 11:06 am IST

जबलपुर, 11 फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में मंगलवार सुबह प्रयागराज महाकुंभ से आंध्र प्रदेश लौट रहे सात लोगों की मिनी बस और ट्रक की टक्कर में मौत हो गई।

जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर सिहोरा कस्बे के पास सुबह करीब 8.30 बजे हुई।

उन्होंने बताया कि ट्रक और मिनी बस की टक्कर में आंध्र प्रदेश के सात लोगों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि ट्रक गलत दिशा से राजमार्ग पर जा रहा था, जिससे यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य मिनी बस के अंदर फंस गए।

दुर्घटना के बाद कलेक्टर और जबलपुर के पुलिस अधीक्षक दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

भाषा सं दिमो प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में