Reported By: Nirmal Kumar Jaiswal
,Shahdol Wife Suspicious Death/Image Source: IBC24
शहडोल: Shahdol Wife Suspicious Death: शहडोल के बलबहरा ग्राम पंचायत में मंगलवार को एक महिला मोबलाइजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना पंचायत भवन में हुई, जहां महिला का शव फांसी पर लटका पाया गया। महिला को तुरंत पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Shahdol Wife Suspicious Death: मृतका की पहचान सुनैना कुशवाहा के रूप में हुई है, जो ग्राम पंचायत में मोबलाइजर के पद पर कार्यरत थीं। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि सुनैना को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे, और यही वजह हो सकती है कि उन्होंने फांसी लगाई। वहीं मृतका के पति सुरेंद्र कुशवाहा का आरोप है कि अवैध संबंधों के चलते उनकी पत्नी की हत्या की गई।
घटना के बाद बुढ़ार कम्युनिटी हेल्थ सेण्टर में गहमागहमी का माहौल बन गया और ससुराल तथा मायके पक्ष के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया और पंचायत भवन को सील कर मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया।
Shahdol Wife Suspicious Death: पुलिस ने बताया कि परिवार को समझाइश दी जा रही है और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की गंभीरता से जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है, और इसके पीछे की वास्तविक वजहों का पता पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही चलेगा।