Shajapur News: ससुराल में बकरी चोरी करने पहुंचा दामाद, रंगे हाथों पकड़ाया तो साले ने किया ऐसा हाल… वीडियो हुआ वायरल

Shajapur News: ससुराल में बकरी चोरी करने पहुंचा दामाद, रंगे हाथों पकड़ाया तो साले ने किया ऐसा हाल… वीडियो हुआ वायरल

Shajapur News: ससुराल में बकरी चोरी करने पहुंचा दामाद, रंगे हाथों पकड़ाया तो साले ने किया ऐसा हाल… वीडियो हुआ वायरल

Shajapur News/Image Source: IBC24

Modified Date: August 26, 2025 / 07:49 pm IST
Published Date: August 26, 2025 7:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ससुराल में बकरी चोरी करने पहुंचा दामाद,
  • साले ने जमकर की पिटाई,
  • तीन चोर गिरफ्तार,

शाजापुर: Shajapur News:  जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के मुड़लाय गांव में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक दामाद अपने ही ससुराल में बकरी चोरी करने पहुंच गया। रात करीब 2:30 बजे अफरोज नाम का युवक अपने दो साथियों सद्दाम और अरबाज के साथ गांव में बकरी चोरी करने के इरादे से दाखिल हुआ।

Read More : 650 रुपए की दवा और चमत्कारी इलाज का दावा! कंबल वाले बाबा के शिविर में मचा हड़कंप, अव्यवस्थाओं से हादसे का खतरा

Shajapur News:  तीनों आरोपी जैसे ही चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे उसी समय कुछ ग्रामीणों की नींद खुल गई और उन्होंने संदिग्ध गतिविधि देखी। जब ग्रामीणों ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया और पहचान की तो यह जानकर सभी दंग रह गए कि मुख्य आरोपी अफरोज उन्हीं के गांव का दामाद है। स्थिति तब और गर्मा गई जब अफरोज का साला भी मौके पर पहुंचा।

Read More : समोसे की दुकान में युवती से गैंगरेप, पिता को टिफिन देने जा रही थी फिर… अब सलाखों के पीछे आरोपी

Shajapur News:  गुस्साए साले और अन्य ग्रामीणों ने अफरोज की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलते ही सलसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों चोरों को हिरासत में लिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।