UP Missing Girl: खून से सनी नाबालिग लड़की चलती ट्रेन में बेहोश मिली, शरीर पर धारदार हथियार के गहरे जख्म, 23 जून से थी लापता

खून से सनी नाबालिग लड़की चलती ट्रेन में बेहोश मिली, शरीर पर धारदार हथियार के गहरे जख्म...UP Missing Girl: Blood-soaked minor girl found

UP Missing Girl: खून से सनी नाबालिग लड़की चलती ट्रेन में बेहोश मिली, शरीर पर धारदार हथियार के गहरे जख्म, 23 जून से थी लापता

UP Missing Girl | Image Source | IBC24

Modified Date: July 1, 2025 / 02:25 pm IST
Published Date: July 1, 2025 2:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चलती ट्रेन में बेहोश मिली नाबालिग,
  • शरीर पर धारदार हथियार के घाव,
  • ललितपुर से थी लापता, दो युवकों पर दर्ज है FIR,

शाजापुर: UP Missing Girl: इंदौर से जबलपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में सोमवार को एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की बेहोशी की हालत में मिली। लड़की के गले, छाती और हाथों पर धारदार हथियार से काटे जाने के गहरे घाव थे। खून से सने कपड़ों में लड़की को देखकर सहयात्रियों ने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन को सूचना दी।

Read More : Bijli Bill: 69 लाख रुपये का बिजली बिल देखकर उड़े बुजुर्ग मकान मालिक के होश.. कराया गया अस्पताल में दाखिल, स्मार्ट मीटर की सैकड़ों शिकायतें दर्ज

UP Missing Girl: ट्रेन को शुजालपुर स्टेशन पर रोका गया, जहां रेलवे पुलिस ने लड़की को उतारकर तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों के अनुसार, लड़की की हालत गंभीर है लेकिन स्थिर बनी हुई है। प्रारंभिक बयान में लड़की ने अपने साथ दुष्कर्म जैसी किसी भी घटना से इनकार किया है। लड़की की पहचान उसके पास मिले कुछ दस्तावेजों और मोबाइल नंबरों के आधार पर हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि यह लड़की उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की रहने वाली है और 23 जून से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके साथ ही लड़की ने लापता होने से पहले दो युवकों के खिलाफ उसे परेशान करने की शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

Read More : Heavy Rain in Balrampur: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बारिश का कहर! Nonstop बारिश से नदियां उफान पर, पुल पार करना बना खतरा

UP Missing Girl: पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज व ट्रेन के यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। लड़की के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे शुजालपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि लड़की ट्रेन में कैसे पहुंची उसे किन हालात में चोट पहुंचाई गई और इसके पीछे किन लोगों का हाथ हो सकता है। फिलहाल पीड़िता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में पुलिस तैनात कर दी गई है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।