Vidhansabha Chunav 2023: दो बार से हारे प्रत्याशी को कांग्रेस ने दी टिकिट, नाराज वरिष्ठ महिला नेत्री दिया पार्टी से इस्तीफा

Vidhansabha Chunav 2023: दो बार से हारे प्रत्याशी को कांग्रेस ने दी टिकिट, नाराज वरिष्ठ महिला नेत्री दिया पार्टी से इस्तीफा

Modified Date: October 15, 2023 / 08:54 pm IST
Published Date: October 15, 2023 8:54 pm IST

सागर। Vidhansabha Chunav 2023 कांग्रेस ने सागर जिले की नरयावली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी को फिर से टिकिट दिया है। इससे नाराज वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और दो बार से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

Read More: MP Assembly Election 2023: एक और दिग्गज भाजपा नेता ने छोड़ी पार्टी, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का लगाया आरोप 

Vidhansabha Chunav 2023 शारदा खटीक ने बयान जारी करते हुए कहा कि वे 1998 से कांग्रेस से टिकिट मांग रही है लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ अगली बार टिकिट दिए जाने का आश्वासन कांग्रेस देती रही है और इस बार फिर दो बार से हारे हुए प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी को टिकिट दे दिया गया है इसलिए अब कांग्रेस से वे इस्तीफा दे रही है।

Read More: Shardiya Navrtari 2023 : नवरात्रि में भैरवनाथ के दर्शन को माना जाता है खास, जानें क्या कहती है पौराणिक कथा 

शारदा खटीक नरयावली विधानसभा में मौसी के नाम से जानी जाती है और आम जनमानस में लोकप्रिय भी है। हाल ही में शारदा खटीक के पुत्र जितेंद्र खटीक भी कांग्रेस के टिकिट पर जीत कर नगरपालिका मकरोनिया में पार्षद निर्वाचित हुए थे।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।