Sheopur Kotwar Video: जनगणना करने गए कोटवार पर हमला, इस बात पर लोगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से की बेरहमी से पिटाई, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Sheopur Kotwar Video: जनगणना करने गए कोटवार पर हमला, इस बात पर लोगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से की बेरहमी से पिटाई, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Sheopur Kotwar Video: जनगणना करने गए कोटवार पर हमला, इस बात पर लोगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से की बेरहमी से पिटाई, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Sheopur Kotwar Video/Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 4, 2026 / 12:15 pm IST
Published Date: May 4, 2026 12:15 pm IST

Sheopur Kotwar Video: श्योपुर जिले के चिलवानी थाना क्षेत्र के देवरी गांव में जनगणना कार्य के दौरान एक कोटवार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शासकीय जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद के बीच यह हमला किया गया है।

कुल्हाड़ी से भी वार किए (Sheopur Kotwar Se Marpit Video)

जानकारी के मुताबिक, कोटवार मातादीन शाक्य गांव में जनगणना के कार्य से पहुंचे थे। तभी आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन पर फिल्मी स्टाइल में अचानक हमला बोल दिया। हमलावर यादव समाज से जुड़े बताए जा रहे हैं। जिन्होंने लाठी डंडों के साथ-साथ कुल्हाड़ी से भी वार किए। पहले तो चार लोगों ने कोटवार को पकड़ा फिर 2 आरोपी लाठी ओर कुल्हाड़ी से मारते रहे। जब कोटवार छूटकर भगा तो एक चबूतरे पर कुल्हाड़ी और डंडों से जब तक वह अधमरा नही हुआ तब तक मारपीट करते रहे।

वीडियो तेजी से वायरल (Sheopur Kotwar Se Marpit Video)

वही अब घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ लोग कोटवार पर कुल्हाड़ी से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। हमले में कोटवार मातादीन शाक्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल चिलवानी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

देखें वीडियो

 

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में