BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Shop Open Time in MP: आधी रात को खरीद सकेंगे सामान, अब 24 घंटे खुली रहेंगी प्रदेश की दुकानें, नए कानून को राज्यपाल ने दी मंजूरी

अब 24 घंटे खुली रहेंगी प्रदेश की दुकानें, ऐसे लगेगी कर्मचारियों की ड्यूटी, Shops Will Open 24 Hours, Governor Approves Law

Shop Open Time in MP: आधी रात को खरीद सकेंगे सामान, अब 24 घंटे खुली रहेंगी प्रदेश की दुकानें, नए कानून को राज्यपाल ने दी मंजूरी
Deepak Sahu
Published: 13 Aug 2026 | 4:40 pmModified: 13 Aug 2026 | 4:40 pm

भोपाल। Shops Will Open 24 Hours मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट और मॉल 24 घंटे सातों दिन संचालित किए जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता 2026’ को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन और कर्मचारियों के कार्य समय को लेकर नए प्रावधान लागू होंगे। नई व्यवस्था के तहत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को चौबीसों घंटे संचालित करने की अनुमति होगी, लेकिन कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्ट सिस्टम के आधार पर लगानी होगी। किसी कर्मचारी से सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे से ज्यादा काम नहीं कराया जा सकेगा।

ओवरटाइम के लिए कर्मचारी की सहमति जरूरी

Shops Will Open 24 Hours नए प्रावधानों के अनुसार निर्धारित कार्य समय से अधिक काम कराने के लिए कर्मचारी की सहमति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही ओवरटाइम के बदले नियमानुसार भुगतान भी करना होगा। इससे कर्मचारियों के काम के घंटे और उनके पारिश्रमिक को लेकर स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित होगी। वहीं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अब बार-बार पंजीयन कराने की जरूरत नहीं होगी। दुकानों और प्रतिष्ठानों का एक बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर्याप्त होगा। इससे कारोबारियों को पंजीयन संबंधी प्रक्रियाओं में राहत मिलने की उम्मीद है।

सुरक्षा की जिम्मेदारी संचालक की

24 घंटे संचालन की अनुमति के साथ प्रतिष्ठान संचालकों की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। सुरक्षा, साफ-सफाई, फायर सेफ्टी और आपातकालीन व्यवस्थाओं को बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रतिष्ठान के मालिक या संचालक की होगी। संहिता में महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने के विशेष प्रावधान किए गए हैं। कार्यस्थल पर सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करना प्रतिष्ठान संचालकों के लिए जरूरी होगा।

नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई (Shops Will Open 24 Hours)

नए नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ श्रम विभाग जांच कर कार्रवाई कर सकेगा। इस तरह सरकार ने कारोबार के लिए अधिक लचीली व्यवस्था के साथ कर्मचारियों के अधिकार और कार्यस्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी तय की है। नई संहिता के लागू होने से प्रदेश में कारोबार को 24 घंटे संचालित करने की सुविधा मिलने के साथ रोजगार और सेवा क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Shops Will Open 24 Hours, Governor Approves Law

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm