Sidhi MP Viral Video: महिला ने वादों को लेकर पूछ लिया सवाल तो भड़क गए सांसद, कहा- अब चुप रहो.. बहुत हो गया, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

महिला ने वादों को लेकर पूछ लिया सवाल तो भड़क गए सांसद, कहा- अब चुप रहो.. बहुत हो गया, Sidhi MP Rajesh Mishra Viral Video

Sidhi MP Viral Video: महिला ने वादों को लेकर पूछ लिया सवाल तो भड़क गए सांसद, कहा- अब चुप रहो.. बहुत हो गया, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
Modified Date: April 10, 2026 / 12:23 am IST
Published Date: April 9, 2026 9:56 pm IST

सीधी: Sidhi MP Viral Video: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के बहरी ग्राम अंतर्गत छिरहा टोला में एक जनसमस्या को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद राजेश मिश्रा का गुस्सा सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Sidhi MP Viral Video:  जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में पहुंचे सांसद से एक महिला ने गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर सवाल किया। महिला ने बिजली, सड़क और पानी की समस्या उठाते हुए कहा कि सांसद ने पहले इन सुविधाओं को उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ। महिला ने कहा कि आपने कहा था लाइट लगवा देंगे, लेकिन न यहां लाइट है, न सड़क और न ही पानी की सुविधा। इस पर जवाब देने के बजाय सांसद राजेश मिश्रा महिला पर नाराज हो गए और उसे चुप रहने को कहा। यह पूरा घटनाक्रम मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही और बुनियादी सुविधाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। फिलहाल इस मामले में सांसद की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।