Sidhi News: स्वतंत्रता दिवस पर कॉलेज में चिकन पार्टी, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ प्रिंसिपल ने पकाया मुर्गा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
स्वतंत्रता दिवस पर कॉलेज में चिकन पार्टी, Sidhi News: Chicken party in college on Independence Day, Video Viral on Social Media

सीधीः मध्यप्रदेश के सीधी जिले के शासकीय महाविद्यालय सिहावल (बमुरी) में स्वतंत्रता दिवस के दिन जहां देशभक्ति और अनुशासन का संदेश देने की अपेक्षा थी, वहां कॉलेज प्रशासन ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मुर्गा पार्टी का आयोजन कर दिया। यह कार्यक्रम कॉलेज प्राचार्य डॉ. लाल बहादुर सिंह की मौजूदगी और इच्छा से आयोजित हुआ, जिसमें संजय पटेल, नवनीत गुप्ता और नरेंद्र देव विश्वकर्मा (बाबू) भी शामिल रहे।
Read More : Raipur Crime News: रायपुर में चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार किसी भी शासकीय संस्था में नॉनवेज बनाने और परोसने की सख्त मनाही है। बावजूद इसके कॉलेज कैंपस में खुलेआम मुर्गा बनाया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो गांव के ही युवक ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो बनाने के बाद तुरंत इसकी सूचना चौकी सिहावल प्रभारी को दी, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इस लापरवाही ने प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस पूरे घटनाक्रम ने कॉलेज प्रशासन और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। सरकारी नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐसा आयोजन न केवल सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि जनता के विश्वास के साथ भी खिलवाड़ है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Sidhi News: Chicken party in college on Independence Day
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm