Avishwas Prastav Om Birla: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने लाया अविश्वास प्रस्ताव, सचिवालय को दिया नोटिस, 118 सांसदों ने किया साइन
Avishwas Prastav Om Birla: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने लाया अविश्वास प्रस्ताव, सचिवालय को दिया नोटिस, 118 सांसदों ने किया साइन
Avishwas Prastav Om Birla/Image Source: ANI
- लोकसभा में हंगामा
- कांग्रेस ने स्पीकर बिरला के खिलाफ प्रस्ताव दिया
- विपक्ष ने जताया विरोध
नई दिल्ली: Avishwas Prastav Om Birla: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ”बोलने की इजाजत नहीं देने” तथा कांग्रेस की महिला सांसदों पर सदन में अनुचित स्थिति पैदा करने के आरोपों पर विपक्ष ने अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस मंगलवार को लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया।
ओम बिरला के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव (Om Birla No-Confidence Notice)
Avishwas Prastav Om Birla: निचले सदन में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई, कांग्रेस के मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश और सांसद मोहम्मद जावेद तथा अन्य ने लोकसभा सचिवालय को यह नोटिस सौंपा। नोटिस पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, द्रमुक और कई अन्य विपक्षी दलों के 100 से अधिक सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर कुल 118 सांसदों ने साइन किए हैं। https://t.co/98yYej7yHd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2026
Avishwas Prastav Om Birla: संविधान के अनुच्छेद 94 (सी) के तहत यह प्रस्ताव संबंधी नोटिस लोकसभा सचिवालय को सौंपा गया है। बीते दो फरवरी को, राहुल गांधी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण से जुड़ा विषय उठाने की अनुमति नहीं मिलने, सदन की अवमानना के मामले में आठ विपक्षी सांसदों को निलंबित किए जाने तथा अन्य मुद्दों पर सदन में गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। विपक्ष का आरोप है कि लोकसभा में विपक्षी नेताओं को बोलने नहीं दिया जा रहा है, जबकि सत्तापक्ष के लोगों को कुछ भी बोलने की छूट दी गई है।
The opposition on Tuesday submitted a notice for moving a resolution to remove Lok Sabha Speaker Om Birla from office for disallowing Rahul Gandhi and other opposition leaders from speaking in the House on the Motion of Thanks to the President’s address, as well as for the… pic.twitter.com/GqIMJCjhMX
— Press Trust of India (@PTI_News) February 10, 2026
यह भी पढ़ें
- T20 वर्ल्ड कप विवाद में ICC का बड़ा फैसला! बांग्लादेश को क्लीन चिट, नहीं लगेगा कोई जुर्माना
- आखिर झुका पाकिस्तान! बहिष्कार खत्म.. भारत-पाक मैच खेलने को तैयार, 15 फरवरी को कोलंबो में होगा मैच
- आज से 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत, सुबह इतने बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, ये सामान ले जाना प्रतिबंधित, जान लीजिए नियम..

Facebook


