Mohan Cabinet ke Faisle: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरा निर्णय

Mohan Cabinet ke Faisle: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरा निर्णय Mohan Cabinet Decision

Mohan Cabinet ke Faisle: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरा निर्णय

Mohan Cabinet ke Faisle/Image Source: IBC24

Modified Date: February 10, 2026 / 02:45 pm IST
Published Date: February 10, 2026 2:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म
  • कई अहम फैसलों पर लगी मुहर
  • बजट सत्र से पहले कई अहम फैसलों पर हरी झंडी

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बजट सत्र से पहले मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक (Mohan Cabinet ke Faisle) संपन्न हुई। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। प्रदेश के MSME मंत्री चैतन्य काश्यप ने बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि ये निर्णय प्रदेश के विकास और आर्थिक सुधारों को गति देने में मदद करेंगे। मंत्रियों ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े योजनाओं और नीतियों पर भी हरी झंडी दी।

मोहन कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला (Mohan Cabinet Big decision)

प्रदेश के MSME मंत्री चैतन्य कश्यप ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। बालाघाट को नक्सल मुक्त घोषित किया गया। अगले कृषि कैबिनेट की बैठक बालाघाट में आयोजित की जाएगी। धान का समर्थन मूल्य प्रदेश में 51 लाख मेट्रिक टन से अधिक धान की उपार्जन हुई है। इसके लिए 1436 केंद्र स्थापित किए गए हैं। गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, रजिस्ट्रेशन 7 फरवरी से शुरू हो गया है।

प्रदेश में चीते की संख्या लगातार बढ़ रही है अब कुल 24 चीते प्रदेश में पाए जा रहे हैं। वन्य जीव और पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। जू के साथ वन्य जीवों के लिए नए रेस्क्यू सेंटर बनाए जाने पर भी चर्चा हुई। प्रदेश में पल्स मिशन पर तेज गति से काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 19 मार्च को गुड़ी पड़वा अच्छे तरीके से मनाने के निर्देश दिए हैं।

कैबिनेट ने पेंशन योजना 2026 को मंजूरी दी। अब पेंशन नीति में यह प्रावधान है कि पेंशन के पात्र परिवार में तलाकशुदा बेटियां भी पेंशन पाने के हकदार होंगी। कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये फैसले प्रदेश के सामाजिक, कृषि और पर्यावरणीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।