आदिवासी बालक पर पेशाब करने वाले नेता की अब खैर नहीं, CM ने दिए NSA लगाने के निर्देश, VD शर्मा बोले – आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा

Ads

आदिवासी बालक पर पेशाब करने वाले नेता की अब खैर नहीं, CM ने दिए NSA लगाने के निर्देश, VD शर्मा बोले - आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा

  •  
  • Publish Date - July 4, 2023 / 08:28 PM IST,
    Updated On - July 4, 2023 / 08:28 PM IST

BJP leader urinated on tribal boy: सीधी। जिले के भाजपा सीधी विधायक पं. केदारनाथ शुक्ला के पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो कि नशे की हालत में एक आदिवासी बालक के ऊपर पेशाब करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं सीधी के वायरल वीडियो पर सीएम शिवराज भी सख्त हो गए हैं। सीएम शिवराज ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और कहा कि आरोपी पर एनएसए लगाएंगे।

 

यह भी पढ़े : आदिवासी युवक पर पेशाब करने का मामला, BJP विधायक ने कहा वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स मेरा प्रतिनिधि नहीं 

BJP leader urinated on tribal boy: अब आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले शख्स पर तलवार लटक रही है। मामले के खिलाफ BJP प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा सीधी में हुई अमानवीय घटना की मैं निंदा करता हूं। मप्र में अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं आरोपी के खिलाफ CM ने कड़ी कार्रवाई के साथ NSA लगाने के निर्देश दिए है।