Singrauli Bank Loot Case: शहर के इस बड़े बैंक में दिनदहाड़े लूट, कैश और इतने करोड़ के जेवर लेकर भागे लूटेरे, इलाके में पुलिस बल तैनात

Singrauli Bank Loot Case: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दिनदहाड़े बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।

Singrauli Bank Loot Case: शहर के इस बड़े बैंक में दिनदहाड़े लूट, कैश और इतने करोड़ के जेवर लेकर भागे लूटेरे, इलाके में पुलिस बल तैनात

Singrauli Bank Loot Case/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: April 17, 2026 / 10:16 pm IST
Published Date: April 17, 2026 10:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दिनदहाड़े बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।
  • पांच हथियार बंद बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
  • पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Singrauli Bank Loot Case: सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां दिनदहाड़े बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि, विंध्यनगर-बैढ़न रोड पर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाश घुस गए और लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए। (Singrauli Bank Loot Case) आरोपियों ने इस दौरान कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग की है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गई है।

बदमाशों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, 5 हथियार बंद बदमाश बैंक पहुंचे। इनमें से एक बाहर निगरानी करता रहा, जबकि बाकी चार अंदर घुस गए। (Singrauli Bank Loot Case) अंदर जाते ही उन्होंने बंदूक दिखाकर सभी को डराया और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कुछ ही मिनटों में उन्होंने कैश काउंटर से 20 लाख कैश और 5 करोड़ के सोने के जेवरात लेकर बदमाश फरार हो गए।

जांच में जुटी पुलिस

Singrauli Bank Loot Case:  लूट की इस वारदात की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी मनीष खत्री खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है और जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। (Singrauli Bank Loot Case) साथ ही यह भी जांच हो रही है कि, कहीं इस घटना में किसी अंदरूनी व्यक्ति का हाथ तो नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.