Reported By: Vijay Kumar Verma
,Singrauli Affair and Murder Case || Image- IBC24 News File
Singrauli Affair and Murder Case: सिंगरौली: जिले के सरई थाना निवास चौकी क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा किया है। आरोपी और कोई नहीं बल्कि मृतक की पत्नी एवं उसका आशिक ही हत्यारे निकले हैं। हत्याकांड ने सिर्फ एक नहीं बल्कि कई रिश्तों के भरोसे को झकझोर कर रख दिया है। इलाके में सनसनी फैल गई है। हर कोई इस बारे में चर्चा कर रहा है।
बताया जा रहा है कि 12 फरवरी 2026 को आरोपी पत्नी उमा वैश्य एवं मृतक की शादी हुई थी और पत्नी अपने पति के साथ कुछ सप्ताह गुजार कर अपने मायके चली आई थी। आरोपी पत्नी की शादी से पहले उसके रिश्तेदार से ही उसका प्रेम संबंध था और लगातार मृतक उसके प्रेम में बाधा बन रहा था। उसे रास्ते से हटाने को लेकर आरोपी पत्नी सहित उसके आशिक एवं उसके दोस्तों ने मिलकर 8 मार्च 2026 को हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक अजय कुमार बैस निवासी ग्राम खनतरा थाना मझौली जिला सीधी का शव रजनिया जंगल में उसकी मोटरसाइकिल के नीचे दबा हुआ मिला था। प्रारंभिक जांच में सिर पर पत्थर से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम के साथ जांच शुरू की और मृतक की पत्नी उमा वैश्य, उसके प्रेमी अमर बहादुर वैश्य और उनके साथी चंद्र प्रकाश वैश्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
Singrauli Affair and Murder Case: पूछताछ में तीनों ने मिलकर हत्या की साजिश रचने और घटना को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार, आरोपी पत्नी उमा वैश्य का अमर बहादुर वैश्य के साथ प्रेम संबंध था। इसी कारण पति अजय कुमार बैस रास्ते का कांटा बन रहा था। जिसके चलते तीनों आरोपियों ने मिलकर साजिश रची और रजनिया जंगल में अजय कुमार बैस की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।