Singrauli Security Gaurd Viral Video : डॉक्टर खड़े देखते रहे… सिक्योरिटी गार्ड करता रहा मरीज का इलाज! VIDEO ने खोल दी सरकारी अस्पताल की पोल

सिंगरौली जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज की ब्लड शुगर जांच अस्पताल का सिक्योरिटी गार्ड करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित कर्मचारियों से जवाब तलब किया है।

Singrauli Security Gaurd Viral Video : डॉक्टर खड़े देखते रहे… सिक्योरिटी गार्ड करता रहा मरीज का इलाज! VIDEO ने खोल दी सरकारी अस्पताल की पोल

Singrauli Security Gaurd Viral Video

Modified Date: July 31, 2026 / 03:52 pm IST
Published Date: July 31, 2026 3:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल।
  • वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में।
  • ड्यूटी डॉक्टर की भूमिका की भी जांच शुरू।

सिंगरौली:Singrauli Security Gaurd Viral Video   मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से स्वास्थ्य विभाग की एक बेहद शर्मनाक और लापरवाही से भरी तस्वीर सामने आई है। जिला मुख्यालय स्थित ट्रामा सेंटर सह जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था ने एक बार फिर दावों की पोल खोल दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज की ब्लड शुगर की जांच कोई डॉक्टर या नर्स नहीं, बल्कि अस्पताल का सिक्योरिटी गार्ड कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान ड्यूटी डॉक्टर और नर्स भी वहीं मौजूद थे।

गार्ड से क्यों कराई जा रही है जाँच

इस गंभीर लापरवाही का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। मरीजों की जान के साथ इस तरह के खिलवाड़ को लेकर उच्च अधिकारियों ने जिला अस्पताल प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई है। Viral Video सवाल उठाया जा रहा है कि जब वार्ड में डॉक्टर और नर्स तैनात हैं, तो मोटी सैलरी लेने वाले मेडिकल स्टाफ के बजाय गार्ड से जांच क्यों कराई जा रही है। ​

नर्स और संबंधित सिक्योरिटी गार्ड को नोटिस जारी

मामले के तूल पकड़ने पर जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. कल्पना रवि ने सफाई देते हुए कहा कि वीडियो में दिख रही नर्स और संबंधित सिक्योरिटी गार्ड को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। Show Cause Notices इसके साथ ही, उस समय ड्यूटी पर तैनात रहे डॉक्टर की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सिविल सर्जन ने चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ​

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.