Bhopal News: भोपाल में रहकर ISIS का सोशल मीडिया अकाउंट संभालता था अदनान, कमांडर के निर्देश पर पोस्ट करता था ऐसा कंटेट, ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात

भोपाल में रहकर ISIS का सोशल मीडिया अकाउंट संभालता था अदनान, Suspected terrorist Adnan used to handle ISIS's social media accounts while living in Bhopal

Bhopal News: भोपाल में रहकर ISIS का सोशल मीडिया अकाउंट संभालता था अदनान, कमांडर के निर्देश पर पोस्ट करता था ऐसा कंटेट, ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात
Modified Date: October 27, 2025 / 11:52 pm IST
Published Date: October 27, 2025 5:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • करोंद से पकड़े गए अदनान के पास ISIS के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जिम्मेदारी थी।
  • फर्जी पहचान से चलाता था अकाउंट, रोजाना 10 से 12 घंटे करता था ऑनलाइन गतिविधियां।
  • सीरिया स्थित ISIS कमांडर के संपर्क में रहकर सोशल मीडिया पर फैलाता था उग्रवादी प्रचार।

भोपाल। Bhopal News: राजधानी भोपाल के करोंद क्षेत्र से पकड़े गए ISIS के संदिग्ध आतंकी अदनान के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि अदनान को ISIS के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जिम्मेदारी दी गई थी। वह फर्जी पहचान से ऑनलाइन अकाउंट संचालित कर उग्रवादी और भड़काऊ वीडियो प्रसारित करता था।

Bhopal News: जांच में खुलासा हुआ है कि अदनान का काम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे जेहादी और भड़काऊ वीडियो अपलोड करना था, जिनमें युवाओं को मजहब के नाम पर भड़काने और मर मिटने जैसी तकरीरें होती थीं। वह इन वीडियोज के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा की ओर आकर्षित करने की कोशिश करता था। जांच एजेंसियों ने बताया कि अदनान रोजाना 10 से 12 घंटे बंद कमरे में लैपटॉप पर काम करता था और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सामग्री अपलोड कर नेटवर्क मजबूत करने में जुटा था।

बताया जा रहा है कि अदनान और उसके साथी की मुलाकात आठ महीने पहले हुई थी, जिसके बाद दोनों ने Signal ऐप और अन्य माध्यमों से संपर्क बनाए रखा। दोनों ही सीधे सीरिया स्थित ISIS कमांडर के संपर्क में थे और कमांडर के निर्देश पर अदनान सोशल मीडिया ग्रुप्स में प्रचार सामग्री शेयर करता था। एजेंसियां अब अदनान के डिजिटल उपकरणों, चैट रिकॉर्ड्स और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाशी और डिजिटल फॉरेंसिक जांच कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि अदनान सोशल मीडिया के जरिए एक संगठित उग्रवादी नेटवर्क तैयार करने की कोशिश में था। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंच बनाई जा सके।

 

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।