Teacher Whatsapp Chat Viral: ‘तुम अच्छी लगती हो..रूम पर आ जाओ’, कॉलेज टीचर की गंदी हरकत, छात्रा को भेजा ये गंदा मैसेज, अब चैट हुआ वायरल तो मचा बवाल

Teacher Whatsapp Chat Viral: 'तुम अच्छी लगती हो..रूम पर आ जाओ', कॉलेज टीचर की गंदी हरकत, छात्रा को भेजा ये गंदा मैसेज, अब चैट हुआ वायरल तो मचा बवाल

Teacher Whatsapp Chat Viral: ‘तुम अच्छी लगती हो..रूम पर आ जाओ’, कॉलेज टीचर की गंदी हरकत, छात्रा को भेजा ये गंदा मैसेज, अब चैट हुआ वायरल तो मचा बवाल

Teacher Whatsapp Chat Viral | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 9, 2026 / 02:15 pm IST
Published Date: April 9, 2026 2:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कॉलेज शिक्षक पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप
  • सोशल मीडिया पर चैट वायरल होने के बाद कॉलेज ने जांच कर कार्रवाई की
  • दो शिक्षकों को कॉलेज से बाहर किया गया, पुलिस कार्रवाई अभी लंबित

रीवा: Teacher Whatsapp Chat Viral मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां कॉलेज के एक शिक्षक पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजे हैं। जिसका चैट पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद अब परेशान छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद अब शिकायत दर्ज कराई गई है।

Rewa News मिली जानकारी के अनुसार, मामला पीएमश्री कॉलेज मॉडल साइंस कॉलेज का है। शिक्षक ने मैसेज में लिखा, “तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ।” चैट में छात्रा को अप्रत्यक्ष रूप से धमकाने की भी कोशिश की गई। लगातार मैसेज से परेशान छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद कॉलेज में शिकायत दर्ज कराई गई। कॉलेज प्रबंधन ने जांच कमेटी बनाई। हालांकि जांच में शिक्षक ने अपनी गलती मान ली। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं। इसको लेकर छात्रा और परिजनों ने नाराजगी जताई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामला कलेटक्टर के पास पहुंचते ही जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

प्राचार्य ने लिया एक्शन

यह पूरा मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो प्रबंधन ने आनन फानन में एक समिति का गठन कर दिया। समिति ने जांच करते हुए शिक्षक को दोषी माना इसके बाद प्राचार्य ने शिक्षक को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके साथ ही एक अन्य शिक्षक पर भी प्राचार्य और समिति को संदेह हुआ तो उन्हें भी कॉलेज से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

इस पूरे मामले में प्रबंधन का कहना है कि हमने जांच कर वैधानिक कार्यवाही की है। अभी इस पूरे मामले की थाने में शिकायत नहीं की गई है। फिलहाल महाविद्यालय ने अमित साहू और उमेश प्रजापति को महाविद्यालय से निकाल दिया है अभी पूरे मामले की थाने में शिकायत नहीं की गई है अगर छात्रा थाने जाकर शिकायत करती है तो उनके खिलाफ पुलिस की तरफ से भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।