MP Teachers TET Protest: TET के विरोध में दिल्ली जा रहे शिक्षकों को क्यों रोका गया? थाने में रातभर हुआ हंगामा, पुलिस ने किया ये बड़ा दावा

MP Teachers TET Protest: TET के विरोध में दिल्ली जा रहे शिक्षकों को क्यों रोका गया? थाने में रातभर हुआ हंगामा, पुलिस ने किया ये बड़ा दावा

MP Teachers TET Protest: TET के विरोध में दिल्ली जा रहे शिक्षकों को क्यों रोका गया? थाने में रातभर हुआ हंगामा, पुलिस ने किया ये बड़ा दावा

MP Teachers TET Protest: TET के विरोध में दिल्ली जा रहे शिक्षकों को क्यों रोका गया? थाने में रातभर हुआ हंगामा, अब पुलिस ने किया ये बड़ा दावा /image: IBC24 File

Modified Date: August 30, 2026 / 11:01 am IST
Published Date: August 30, 2026 10:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • TET अनिवार्यता के विरोध में जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे सैकड़ों शिक्षकों को भिंड पुलिस ने रोक दिया
  • नाराज शिक्षकों ने कोतवाली थाने का घेराव किया और रातभर थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे
  • पुलिस ने बसों की फिटनेस सही नहीं होने का हवाला दिया, जबकि शिक्षकों ने इसे प्रदर्शन रोकने की कार्रवाई बताया

भिंड MP Teachers TET Protest: मध्य प्रदेश में इन दिनों TET परीक्षा के विरोध में शिक्षकों (MP Teacher News) का प्रदर्शन जारी है। शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्यता के खिलाफ आज दिल्ली के जंतर मंतर में आज बड़ा प्रदर्शन (Teachers Protest Delhi) होगा। जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से शिक्षक पहुंचेंगे। वहीं कल रात इस प्रदर्शन में शामिल होने रवाना होने से पहले ही पुलिस ने शिक्षकों को भिंड में रोक लिया। पुलिस ने बसों को रोककर ड्राइवरों से चाबियां ले लीं। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

रातभर थाने के बाहर बैठे रहे शिक्षक (MP Teachers Protest)

TET परीक्षा के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar Protest) पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे सैकड़ों शिक्षकों को पुलिस ने भिंड में रोक दिया। इससे नाराज शिक्षकों ने कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। बड़ी संख्या में शिक्षक रातभर थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे और दिल्ली जाने की अनुमति देने की मांग करते रहे। मामले की जानकारी मिलने पर SDM भी मौके पर पहुंचे। शिक्षकों ने SDM से दिल्ली जाने की अनुमति देने की मांग की, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई।

पुलिस ने किया ये बड़ा दावा

MP Teachers TET Protest  वहीं इस मामले में पुलिस ने दावा करते हुए कहा- जिन बसों से शिक्षक दिल्ली जा रहे थे उनका फिटनेस सही नहीं था। वहीं, शिक्षकों का आरोप है कि केवल भिंड ही नहीं, अन्य जिलों के शिक्षकों को भी दिल्ली जाने से रोका जा रहा है। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी गई तो वे कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे। (TET Exam Protest)

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.