आतंकी संगठनों का गढ़ बनता जा रहा राजधानी! नेटवर्क को उखाड़ फेंकने पुलिस ने बनाया ये प्लान

Ads

The capital is becoming a stronghold of terrorist activities: आतंकी संगठनों का गढ़ बनता जा रहा राजधानी! नेटवर्क को उखाड़ फेंकने पुलिस ने बनाया ये प्लान

  •  
  • Publish Date - August 1, 2022 / 06:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

The capital is becoming a stronghold of terrorist activities

The capital is becoming a stronghold of terrorist activities: भोपाल। (सतेन्द्र भदौरिया) मध्य प्रदेश धीरे-धीरे आतंकी गतिविधियों का गढ़ बनता जा रहा है। मध्य प्रदेश को हमेशा शांति का टापू कहा जाता रहा है। लेकिन अब लगातार मिल रहे आतंकी कनेक्शन ने मध्य प्रदेश को चिंता में डाल दिया है। दुर्दांत आतंकी संगठन आईएसआईएस धीरे-धीरे मध्य प्रदेश में अपनी जडें जमा रहा है। प्रतिबंधित संगठन इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया सिमी के बुनियाद पर अपना नेटवर्क खड़ा करना चाहता है।

ये भी पढ़ें- एक बार फिर 2 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी सरकार, इन कार्यों पर करेगी खर्च

2016 में भी पकड़ाए थे संदिग्ध

The capital is becoming a stronghold of terrorist activities: जिस तरह रविवार को एनआईए ने छह राज्यों समेत 13 ठिकानों पर दबिश देकर आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़े संदिग्ध एजेंटों को उठाया, उससे कई सवाल खड़े हो गए। बता दें कि मध्य प्रदेश में एनआईए ने सबसे पहले 2 फरवरी 2016 में दुर्दांत आतंकी संगठन आईएसआईए से जुड़े अजहर इकबाल नाम के एजेंट को भोपाल के टीलाजमालपुरा से उठाया था। अजहर इकबाल अपने बड़े पापा के घर रहकर मिशन को अंजाम दे रहा था।

ये भी पढ़ें- MIT इंजीनियरों का अविष्कार, शरीर के अंदर की चींजे दिखेंगी हाई रेजोल्यूशन

गृहमंत्री ने दिए निर्देश

The capital is becoming a stronghold of terrorist activities: अब मध्य प्रदेश के भेापाल में जेएमबी के आतंकी, फिर अलसुफा के आतंकियों का पकड़ना। यह मध्य प्रदेश के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। लिहाजा, एनआईए ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपनी 15वीं ब्रांच शुरु कर दी है। हालांकि, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पर चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश भर में चैकिंग अभियान को तेज और किराएदारों के वैरिफिकेशन करने के निर्देश जारी भी किए हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें