Reported By: Sakshi Tripathi
,Madhya Pradesh Weather Update | Photo Credit: AI
भोपाल: Madhya Pradesh Weather Update पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा के दौरान आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। (Heatwave News) सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां लोगों को गर्मी से मिली है। कई हिस्सों में आंधी और बारिश ने तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज कराई है।
Madhya Pradesh Weather Update मौसम का मिजाज बदलने से बड़े शहरों में इसका असर देखने को मिला है। भोपाल में दिन का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 38.1 डिग्री सेल्सियस और ग्वालियर में 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खास बात यह है कि प्रदेश के प्रमुख शहरों में दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।
वहीं खंडवा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां रात का तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आंधी और बारिश के असर से कई शहरों में तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में इस बदलाव से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से काफी राहत मिली है।