लॉर्ड्स में महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विजय पर पूरा देश गौरवान्वित है: मुख्यमंत्री यादव
लॉर्ड्स में महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विजय पर पूरा देश गौरवान्वित है: मुख्यमंत्री यादव
भोपाल, 14 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लॉर्ड्स मैदान पर सोमवार को खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम को पराजित करने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी।
यादव ने एक बयान में कहा कि भारत की बेटियों ने देश का मान बढ़ाया है और टीम ने दमदार विजय प्राप्त कर इतिहास रचा है।
उन्होंने कहा, ‘ मध्यप्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ ने पहली पारी में पांच विकेट और मैच में कुल सात विकेट लेकर भारतीय टीम की विजय में अपना अहम योगदान दिया है।’
उन्होंने कहा, ‘महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विजय पर आज मध्यप्रदेश के साथ पूरा देश गौरवान्वित है।’
भारत ने प्रतिष्ठित लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए पहले महिला क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे और अंतिम दिन इंग्लैंड को 270 रन से हरा दिया।
भारत को एकमात्र टेस्ट के अंतिम दिन जीत के लिए चार विकेट की दरकार थी और स्नेह राणा (42 रन पर चार विकेट) की अगुआई में मेहमान टीम ने इंग्लैंड को 62.5 ओवर में 186 रन पर समेटकर मुकाबला अपने नाम किया।
भाषा ब्रजेन्द्र शोभना
शोभना

Facebook


