UCC in Madhya Pradesh: MP में समान नागरिक सहिंता की तैयारी तेज, UCC कमेटी ने CM डॉ मोहन को सौंपी फाइनल रिपोर्ट, विधानसभा में जल्द आ सकता है विधेयक

MP में समान नागरिक सहिंता की तैयारी तेज, UCC कमेटी ने CM डॉ मोहन को सौंपी फाइनल रिपोर्ट, UCC committee submitted its final report to CM Dr Mohan

UCC in Madhya Pradesh: MP में समान नागरिक सहिंता की तैयारी तेज, UCC कमेटी ने CM डॉ मोहन को सौंपी फाइनल रिपोर्ट, विधानसभा में जल्द आ सकता है विधेयक
Modified Date: July 14, 2026 / 12:08 am IST
Published Date: July 13, 2026 11:20 pm IST

भोपाल। UCC in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में एक बार फिर बड़ा कदम बढ़ाया गया है। यूसीसी समिति ने अपनी अंतिम रिपोर्ट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंप दी है। माना जा रहा है कि सरकार आगामी मानसून सत्र में यूसीसी विधेयक विधानसभा में पेश कर सकती है।

UCC in Madhya Pradesh: सूत्रों के अनुसार समिति ने विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के बाद अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य सरकार इसके प्रावधानों की समीक्षा करेगी और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद विधेयक को विधानसभा में प्रस्तुत किया जा सकता है। यदि मानसून सत्र में विधेयक पेश होता है और उसे विधानसभा की मंजूरी मिल जाती है, तो मध्य प्रदेश समान नागरिक संहिता लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हो जाएगा।

सरकार का मानना है कि समान नागरिक संहिता लागू होने से विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे नागरिक मामलों में सभी नागरिकों के लिए समान कानूनी व्यवस्था सुनिश्चित होगी। हालांकि, विधेयक के अंतिम स्वरूप और इसके प्रावधानों की आधिकारिक जानकारी सरकार की ओर से सार्वजनिक किए जाने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। सरकार की इस पहल पर अब सभी की निगाहें आगामी मानसून सत्र पर टिकी हैं, जहां यूसीसी विधेयक पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

  1. iQOO 16 Launch Date: न बैटरी खत्म होने का डर, न गेमिंग में रुकावट! धांसू बैटरी और डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप से लैस ये फोन देगी फ्लैगशिप फोन्स को भी कड़ी टक्कर
  2. CG Vidhan Sabha Monsoon Session Sthagit : विधानसभा में राम मंदिर पर जोरदार हंगामा! अध्यक्ष ने इस वजह से किया चर्चा से किया इनकार, अब कल था स्थगित हुई कार्यवाही 
  3. Kashi Mahadev: आख़िर क्यों छोड़ा महादेव ने अपना प्रिय कैलाश पर्वत? जानिए, क्यों पूरी पृथ्वी पर केवल काशी ही बनी शिव-पार्वती का स्थायी धाम?


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।