Datia By Election Nomination: दतिया के दंगल का एक चरण पूरा.. भाजपा-कांग्रेस समेत इतने उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, जानें कब तक होगी नाम वापसी

Datia Assembly by-elections Nomination: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन भरा, दिग्विजय सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी माहौल गरमाया।

Datia By Election Nomination: दतिया के दंगल का एक चरण पूरा.. भाजपा-कांग्रेस समेत इतने उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, जानें कब तक होगी नाम वापसी

Datia By Election Nomination || Image- IBC24 News File

Modified Date: July 13, 2026 / 11:37 pm IST
Published Date: July 13, 2026 11:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने नामांकन दाखिल किया।
  • दिग्विजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद।
  • दतिया उपचुनाव में कुल 32 नामांकन दाखिल हुए।

दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। (Datia By Election Nomination) इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अजय सिंह राहुल भैया, विधायक फूल सिंह बरैया, पूर्व गृह मंत्री महेंद्र बौद्ध, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले सभी नेता विश्व प्रसिद्ध मां पीतांबरा शक्तिपीठ पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

दिग्विजय सिंह ने कहा “चल हट”

पूजा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का मीडिया के प्रति आक्रामक रवैया चर्चा का विषय बन गया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने “चल हट” कहकर नाराजगी जताई। वहीं, चंपत राय को लेकर भी उन्होंने बयान दिया। दूसरी ओर, पूर्व मंत्री अजय सिंह राहुल भैया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि कांग्रेस दतिया उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी। इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा ने भी पलटवार किया। भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस को अलोकतांत्रिक बताते हुए उसके नेताओं के रवैये पर सवाल उठाए, जिससे चुनावी माहौल और गरमा गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

32 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कुल 32 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कांग्रेस की ओर से अधिकृत प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के अलावा दो डमी उम्मीदवारों ने भी नामांकन भरा है। (Datia By Election Nomination) वहीं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के साथ एक डमी उम्मीदवार ने भी पर्चा दाखिल किया है। अब 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे, जिसके बाद चुनावी मुकाबले की अंतिम तस्वीर साफ हो जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

स्पेन का सबमर समूह मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग में दो अरब डॉलर का निवेश करेगा

महिला के बेडरूम में पुलिस का जबरन घुसना निजता का उल्लंघन : अदालत

इंडियन पोटाश ने गन्ना खेती को बढावा देने के लिए जैन इरिगेशन के साथ किया समझौता

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों पक्ष संतुलित समझौते के लिए प्रतिबद्ध: गोयल

देश का निर्यात जून में 15.5 प्रतिशत बढ़कर 40.41 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 30.43 अरब डॉलर


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown