Union Carbide waste disposal: अब ऐसे होगा यूनियन कार्बाइड के कचरे का निपटारा, सरकार की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट ने दी ये अनुमति
Union Carbide waste disposal: अब ऐसे होगा यूनियन कार्बाइड के कचरे का निपटारा, सरकार की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट ने दी ये अनुमति

Union Carbide waste disposal
- 30 मैट्रिक टन कचरे का विनिष्टीकरण तीन चरणों में किया जाएगा
- पहले चरण में 135 किलो, दूसरे चरण में 180 किलो, और तीसरे चरण में 270 किलो कचरा प्रति घंटे नष्ट किया जाएगा
- हाईकोर्ट ने ट्रायल रन के लिए 27 फरवरी और 4 मार्च की तारीखें निर्धारित की
जबलपुर: Union Carbide waste disposal यूनियन कार्बाइड के कचरे के विनष्टीकरण के मामले में HC चीफ जस्टिस की बेंच आज सुनवाई करेगी। कचरे के विनिष्टीकरण मामले में राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में अपनी कम्प्लाइन्स रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट के तहत, कचरे के विनिष्टीकरण की प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस प्रक्रिया के दौरान उठाए गए कदमों के बारे में हाईकोर्ट को विस्तृत जानकारी दी और जन जागरूकता अभियान चलाने की जानकारी भी साझा की, ताकि जनता में भ्रम को दूर किया जा सके।
Union Carbide waste disposal राज्य सरकार के अनुसार, 30 मैट्रिक टन जहरीले कचरे के विनिष्टीकरण के लिए तीन ट्रायल रन किए जाएंगे, जिनकी अनुमति हाईकोर्ट ने दे दी है। ट्रायल रन के पहले चरण में 135 किलो कचरा प्रति घंटे, दूसरे चरण में 180 किलो प्रति घंटे और तीसरे चरण में 270 किलो कचरा प्रति घंटे नष्ट किया जाएगा।
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 27 फरवरी को पहले चरण का काम और 4 मार्च को दूसरे चरण का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद तीनों चरणों की रिपोर्ट को सेंट्रल पॉल्यूशन बोर्ड के सामने रखा जाएगा। 27 मार्च को हाईकोर्ट के सामने ट्रायल रन की पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
बता दें कि जनवरी 2025 में कचरा पीथमपुर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया था। इसके बाद कचरा जलाना तो दूर कंटेनरों से बाहर ही नहीं निकाला गया था। भोपाल गैस कांड का कुल जहरीला कचरा 11 मिलियन मीट्रिक टन है। अभी सिर्फ 337 टन कचरा ही पीथमपुर गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: राज्य सरकार ने 27 फरवरी को पहले चरण का और 4 मार्च को दूसरे चरण का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: The HC have this permission for disposal of Union Carbide waste
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm