मप्र में कार के पेड़ से टकराने की घटना में तीन लोगों की मौत
मप्र में कार के पेड़ से टकराने की घटना में तीन लोगों की मौत
उज्जैन, 19 अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक कार के पेड़ से टकरा जाने से दो नाबालिग लड़कों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि माधव नगर पुलिस थाने के प्रभारी मनीष लोढ़ा ने बुधवार को बताया कि दुर्घटना मंगलवार देर रात उज्जैन-देवास मार्ग पर हुई।
उन्होंने कहा कि चालक से कार अनियंत्रित हो गयी और यह एक कॉलेज के पास एक पेड़ से टकरा गयी, जिससे वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
भाषा सं दिमो
रंजन
रंजन

Facebook


