मप्र के उज्जैन जिले में निजी बस पलटने से तीन की मौत, आठ घायल

Ads

मप्र के उज्जैन जिले में निजी बस पलटने से तीन की मौत, आठ घायल

  •  
  • Publish Date - September 16, 2023 / 03:11 PM IST,
    Updated On - September 16, 2023 / 03:11 PM IST

उज्जैन, 16 सितंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में पिछली रात लगभग 40 यात्रियों को ले जा रही एक निजी बस के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खाचरौद के थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर फरना खेड़ी गांव के पास इंदौर से जोधपुर जा रही यह बस रात करीब साढ़े 12 बजे भारी बारिश के कारण एक मोड़ पर पलट गई।

तोमर ने बताया कि संचालक समेत दो लोगों की बस के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में आठ यात्रियों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं दिमो राजकुमार