Attack On TI in Sidhi: यहां के थाना प्रभारी पर हमला, जाम खुलवाने के दौरान ग्रामीणों ने किया कुल्हाड़ी और हंसिए से किया ताबड़तोड़ हमला, गंभीर रूप से घायल

Ads

यहां के थाना प्रभारी पर हमला, जाम खुलवाने के दौरान ग्रामीणों ने किया कुल्हाड़ी और हंसिए से किया ताबड़तोड़ हमला, TI attacked in Sidhi district of Madhya Pradesh

सीधीः TI Attacked in Sidhi District  मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। चक्काजाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे कमर्जी थाना प्रभारी इंद्राज सिंह पर ग्रामीणों की भीड़ ने कथित रूप से कुल्हाड़ी (टांगी) और हंसिए से हमला कर दिया। हमले में थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

TI Attacked in Sidhi District  मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम पटपरा में चक्काजाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इंद्राज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस द्वारा जाम समाप्त कराने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने अचानक थाना प्रभारी पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी और हंसिए जैसे धारदार हथियारों से कई वार किए, जिससे थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस बल ने तत्काल घायल अधिकारी को जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल थाना प्रभारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं पुलिस विभाग में इस घटना को लेकर हड़कंप मच गया है। फिलहाल मौके पर कई थानों की पुलिस को बुलाया गया है और जाम को खुलवाया गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी पर हमला बेहद गंभीर अपराध है। घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।