पेंच बाघ अभयारण्य में बाघिन शावक मृत मिली

Ads

पेंच बाघ अभयारण्य में बाघिन शावक मृत मिली

  •  
  • Publish Date - March 2, 2022 / 05:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

सिवनी, दो मार्च (भाषा) मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित पेंच बाघ अभयारण्य के मुख्य क्षेत्र में एक बाघिन शावक मृत मिली। अधिकारियों को किसी बाघ के साथ संघर्ष में उसकी मौत होने का संदेह है।

एक अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को वन विभाग के गश्ती दल ने बाघिन का शव अभयारण्य के कुरई मुख्य क्षेत्र में देखा है। उन्होंने बताया कि शव के अधिकांश हिस्से अन्य जानवर खा गए थे।

पेंच बाघ अभयारण्य के उप निदेशक आधार गुप्ता ने बुधवार को कहा कि कुरई कोर एरिया के आलेसुर बीट में एक वर्षीय बाघिन शावक का शव मिला है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के निरीक्षण से ऐसा लगता है कि बाघिन शावक किसी अन्य बाघ के साथ संघर्ष में मारी गयी। उन्होंने बताया कि बाघिन शावक के शव का निस्तारण राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि विसरा को जांच के लिए सागर और जबलपुर की प्रयोगशालाओं में भेजा गया है।

भाषा सं दिमो अमित

अमित