Tikamgarh News: तालाब में नहाने गए थे दो मासूम, फिर जो हुआ जानकर दहल उठेगा दिल, पूरे गांव में पसरा मातम

Ads

Tikamgarh News: तालाब में नहाने गए थे दो मासूम, फिर जो हुआ जानकर दहल उठेगा दिल, पूरे गांव में पसरा मातम

Tikamgarh News/Image- social media

HIGHLIGHTS
  • टीकमगढ़ के कबराटा तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
  • दोनों बच्चे बिना बताए घर से नहाने के लिए गए थे
  • तालाब किनारे बच्चों के कपड़े मिलने के बाद चला सर्च ऑपरेशन

 

Tikamgarh News: टीकमगढ़ के बड़ागांव थाना क्षेत्र में कबराटा तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे घर से बिना बताए तालाब में नहाने गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। दोनों बच्चों के शव तालाब में मिले। सोमवार को बड़ागांव अस्पताल में दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। बड़ागांव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश (Tikamgarh News) के सिमरधा गांव निवासी 14 वर्षीय कृष्णा पुत्र अरुण वंशकार और डूंडा गांव निवासी 13 वर्षीय देवा पुत्र कमलेश वंशकार के रूप में हुई है। कृष्णा अपनी मां जसोदा के साथ डूंडा गांव में अपने नाना-नानी के घर आया था। देवा उसका ममेरा भाई था। रविवार दोपहर कृष्णा और देवा खेलने के लिए निकले थे। जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गांव में कोई सुराग न मिलने पर ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन की।

तालाब में डूबे दो मासूम

इसी दौरान कबराटा तालाब के किनारे दोनों बच्चों के कपड़े मिले। कपड़े मिलने के बाद ग्रामीणों ने तालाब में बच्चों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव तालाब के पानी में डूबे हुए मिले(Tikamgarh News)। बच्चों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला तालाब में डूबने का प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों ने तालाब किनारे सुरक्षा उपायों और बच्चों की निगरानी को लेकर चिंता व्यक्त की है।

Tikamgarh News

ये भी पढ़ें :

 

Join Our Whatsapp Group

यह हादसा कहां हुआ?

यह हादसा टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित कबराटा तालाब में हुआ।

मृत बच्चों की पहचान क्या है?

मृतकों की पहचान कृष्णा वंशकार (14) और देवा वंशकार (13) के रूप में हुई है।

बच्चों का शव कैसे मिला?

तालाब किनारे कपड़े मिलने के बाद ग्रामीणों ने तालाब में तलाश की, जहां दोनों के शव मिले।

क्या पुलिस मामले की जांच कर रही है?

हाँ, बड़ागांव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने क्या मांग की है?

ग्रामीणों ने तालाब किनारे सुरक्षा उपाय बढ़ाने और बच्चों की निगरानी की मांग उठाई है।

ताजा खबर