Tikamgarh News: घर के बाहर खेल रहा था मासूम… तभी हुआ कुछ ऐसा कि मासूम की चली गई जान, दिल दहला देगी ये खबर
Tikamgarh News: घर के बाहर खेल रहा था मासूम… तभी हुआ कुछ ऐसा कि मासूम की चली गई जान, दिल दहला देगी ये खबर
Tikamgarh News/Image Credit:IBC24 File
- बड़ागांव धसान के वार्ड नंबर 15 में एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
- घर के बाहर खेलते समय पानी से भरी हौदी में गिरने से हुआ हादसा
- परिवार में मातम, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
Tikamgarh News: टीकमगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, बड़ागांव धसान नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 में शनिवार को एक वर्षीय मासूम की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खेलते समय हौदी में गिर गया था। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिजन सदमें में है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र लोधी का एक वर्ष एक माह का बेटा दक्ष घर के बाहर खेल रहा था। परिवार के सदस्य घर के कामों में व्यस्त थे और बच्चे पर ध्यान नहीं दे पाए। इसी दौरान दक्ष खेलते-खेलते घर के बाहर बनी पानी से भरी हौदी के पास पहुंच गया और उसमें गिर गया। जब परिवार का एक सदस्य पानी लेने के लिए हौदी के पास गया, तो दक्ष का शव पानी में तैरता हुआ मिला। परिजन तुरंत बच्चे को बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्चे के दादा गोविंद लोधी ने बताया कि घटना के दिन परिवार माता पूजन की तैयारी में था। बच्चे की मां प्रसाद बनाने में व्यस्त थी, जबकि घर के अन्य सदस्य अपने-अपने कामों में लगे थे। इस दौरान किसी का ध्यान दक्ष पर नहीं गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें
- CM Vishnu Deo Sai: सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री साय का दिखा खास अंदाज, नन्हे बच्चों को कराया अन्नप्राशन, बोले- मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता
- China Coal Mine Explosion: कोयला खदान में मौत का विस्फोट, भीषण ब्लास्ट से 90 मजदूरों की तड़प-तड़पकर मौत, मचा हाहाकार
- Twisha Sharma Latest News: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट: आरोपी समर्थ सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा… पासपोर्ट भी जब्त
- Raisen News: पानी भरने गई 3 बच्चियों की दर्दनाक मौत, तैरती लाश देख कांप गए लोग, गांव में पसरा मातम
- IPL 2026: Pakistan का ये खिलाड़ी खेल सकता है IPL! British नागरिकता के बाद बढ़ीं उम्मीदें |
- TS Singh Deo Statement: ‘घोड़े की सवारी अगर ठीक से नहीं होगी तो घोड़ा पटक देगा’ सियासी घमासान के बीच टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, जानिए क्यों कही ये बात

Facebook


