Eid-ul-Adha Holiday New Date: यहां बदल दी गई ईद-उल-अजहा पर्व के लिए छुट्टी की तारीख.. अब इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, आप भी जान लें

Eid-ul-Adha Holiday New Date in West Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार ने बकरीद की छुट्टी बदलकर 28 मई घोषित की, 26 और 27 मई कार्यदिवस रहेंगे।

Eid-ul-Adha Holiday New Date: यहां बदल दी गई ईद-उल-अजहा पर्व के लिए छुट्टी की तारीख.. अब इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, आप भी जान लें

Eid-ul-Adha Holiday New Date || Image- ANI News File

Modified Date: May 23, 2026 / 08:34 pm IST
Published Date: May 23, 2026 8:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल में बकरीद की छुट्टी अब 28 मई को होगी
  • 26 और 27 मई को सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे
  • राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया आदेश जारी किया गया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) को लेकर नई छुट्टी की घोषणा की है। राज्य सरकार ने अब 28 मई 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। (Eid-ul-Adha Holiday New Date) सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पहले 26 और 27 मई को छुट्टी घोषित की गई थी, लेकिन अब इन दोनों छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है।

छवि

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

26 और 27 मई को खुलेंगे दफ्तर

सरकारी आदेश के अनुसार, 26 मई (मंगलवार) और 27 मई (बुधवार) अब कार्य दिवस रहेंगे। यानी इन दिनों सभी सरकारी कार्यालय, संस्थान और अन्य संबंधित दफ्तर खुले रहेंगे। राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह नया आदेश जारी किया गया है। सरकार ने कहा कि नई जानकारी के अनुसार बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी, इसलिए उसी दिन छुट्टी घोषित की गई है।

क्या है बकरीद का महत्व

ईद-उल-अजहा या बकरीद को कुर्बानी का त्योहार भी कहा जाता है। यह त्योहार हजरत इब्राहिम की अल्लाह के प्रति आस्था और बलिदान की भावना की याद में मनाया जाता है। इस दिन लोग सुबह नमाज अदा करते हैं और उसके बाद कुर्बानी की रस्म निभाई जाती है। त्योहार के दौरान जरूरतमंद लोगों में मांस और मिठाइयां बांटी जाती हैं। (Eid-ul-Adha Holiday New Date) बकरीद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और मदद का संदेश देता है। लोग एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद देते हैं और साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं। पश्चिम बंगाल सरकार के इस नए आदेश के बाद अब राज्य में बकरीद की आधिकारिक छुट्टी 28 मई को रहेगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन्हें भी पढ़ें:

कांवड़ियों पर कथित टिप्पणी को लेकर एआईएमआईएम नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम फिर बढ़े, 10 दिन में लगभग पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

जम्मू में पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज को बाहर निकालने के लिए तोड़फोड़ अभियान रोका

ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया

ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया

देश में पेट्रोल-डीजल की समग्र किल्लत नहीं, कुछ जगहों पर स्थानीय समस्याः इंडियन ऑयल


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown