Korba Crime News: शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो चढ़ गया पति का पारा, गुस्से में पत्नी के साथ कर दिया खौफनाक कांड, हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान
Korba Crime News: कोरबा में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
Korba Crime News/Image Credit: IBC24.in
- कोरबा जिले में पति ने की पत्नी की हत्या।
- आरोपी ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दिया वारदात को अंजाम।
- पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार।
Korba Crime News: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, (Korba Crime News) जहां शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना बांगो थाना क्षेत्र के दमहामुड़ा गांधी मोहल्ला की है, जहां घरेलू विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि, आरोपी पति शराब पीने का आदी था और पत्नी से लगातार पैसे की मांग कर रहा था। (Korba Crime News) जब पत्नी ने पैसे देने से इंकार किया, तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में आरोपी ने डंडे से बेरहमी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Korba Crime News: सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार नहीं हुआ, (Korba Crime News) बल्कि घर पर ही मौजूद मिला, जिसे पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Petrol Diesel Price Hike India News: “मोदी सरकार जनता को धीमा जहर परोस रही है”.. जानें किस नेता ने और क्यों लगाए केंद्र सरकार पर ये गंभीर आरोप, हर आम आदमी से जुड़ा है ये मुद्दा
- CM Vishnu Deo Sai: सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री साय का दिखा खास अंदाज, नन्हे बच्चों को कराया अन्नप्राशन, बोले- मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता
- Deputy CM Arun Sao News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिए अहम निर्देश, पेयजल व्यवस्था को लेकर भी हुई चर्चा

Facebook


