ट्विशा शर्मा के परिवार ने दूसरे पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल अदालत का रुख किया

Ads

ट्विशा शर्मा के परिवार ने दूसरे पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल अदालत का रुख किया

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 06:49 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 06:49 PM IST

भोपाल, 19 मई (भाषा) नोएडा की महिला ट्विशा शर्मा की कथित दहेज प्रताड़ना के बाद हुई मौत के मामले में उसके परिजन ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध करते हुए भोपाल की एक अदालत का रुख किया है। परिवार के वकील ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के बताया कि 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा 12 मई की रात यहां कटारा हिल्स इलाके स्थित अपने ससुराल में मृत मिली थी।

पुलिस ने इस मामले में पति अधिवक्ता समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज मृत्यु और प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार ट्विशा का पति फिलहाल फरार है तथा सास सेवानिवृत्त अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) हैं।

ट्विशा के परिवार के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हमने ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए भोपाल में संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन दायर किया है।’’

परिवार का आरोप है कि ट्विशा के शरीर पर मौत से पहले चोट के निशान थे।

भाषा दिमो

राजकुमार

राजकुमार