Narsinghpur Thane Mein Mahila ki Maut : गुमशुदा महिला पुलिस चौकी पहुंची… कुछ ही मिनटों बाद सामने आई ऐसी खबर जिसने सबको चौंका दिया, आखिर अंदर क्या हुआ?

Ads

नरसिंहपुर जिले की बरमान पुलिस चौकी में गुमशुदगी के मामले में पूछताछ के लिए लाई गई महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच जारी है।

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 10:47 PM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 10:55 PM IST

Narsinghpur Thane Mein Mahila ki Maut : Image Source : ai

HIGHLIGHTS
  • पुलिस चौकी में पूछताछ के दौरान महिला की मौत।
  • गुमशुदगी केस से जुड़ा था पूरा मामला।
  • मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।

नरसिंहपुर :Narsinghpur Thane Mein Mahila ki Maut :  ध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की बरमान पुलिस चौकी में पूछताछ के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। गुमशुदगी के मामले में दस्तयाब की गई महिला पूछताछ के दौरान अचानक अचेत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पूछताछ के दौरान हुई अचेत

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सुआतला थाना क्षेत्र की बरमान पुलिस चौकी का है। चावरपाठा निवासी 40 वर्षीय रेखा केवट 22 जुलाई से लापता थीं, जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 23 जुलाई को उनके पति कंछेदी केवट ने दर्ज कराई थी। Police Questioning पुलिस ने महिला को तलाश कर दस्तयाब किया और शनिवार को बरमान चौकी में पूछताछ के लिए लाया गया। पूछताछ के दौरान महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ी।

अस्पताल में मृत घोषित किया

Woman-Death News  पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-