Twisha Sharma Death Case Update: लिगेचर को अपनी कार में रखा था सब इंस्पेक्टर, जांच के लिए नहीं भेजा था एम्स! त्विषा शर्मा की मौत को लेकर उठे कई गंभीर सवाल
लिगेचर को अपनी कार में रखा था सब इंस्पेक्टर, जांच के लिए नहीं भेजा था एम्स! Twisha Sharma Death Case Update

भोपाल। Twisha Sharma Death Case Update: चर्चित त्विषा मौत मामले में जांच प्रक्रिया को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। मामले से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर लिगेचर (फांसी के फंदे में प्रयुक्त सामग्री) की जब्ती और उसके संरक्षण की प्रक्रिया पर गंभीर आपत्तियां जताई जा रही हैं। साथ ही विशेष जांच दल (SIT) की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए गए हैं।
Twisha Sharma Death Case Update: जानकारी के अनुसार, 13 मई को सुबह 9:42 बजे सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने कथित लिगेचर को जब्त किया था। हालांकि जब्ती के समय आरोपी पक्ष के रूप में नामित गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह द्वारा उसकी पहचान किए जाने का कोई उल्लेख दस्तावेजों में नहीं है। बताया जा रहा है कि जब्ती पंचनामे में उस व्यक्ति का भी कोई विवरण दर्ज नहीं किया गया, जिसने लिगेचर की पहचान की हो। दस्तावेज के पांचवें कॉलम में केवल "घटनास्थल से" लिखकर औपचारिकता पूरी किए जाने का आरोप लगाया गया है। वहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि जब्ती के बाद लिगेचर को तत्काल फोरेंसिक जांच के लिए भेजने के बजाय सब इंस्पेक्टर ने उसे अपनी कार में रखा और समय पर एम्स नहीं भेजा।
मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, लिगेचर से संबंधित जब्ती दस्तावेज केस डायरी का हिस्सा था, लेकिन उसमें दोनों आरोपियों की कोई भूमिका या उपस्थिति दर्ज नहीं है। दूसरी ओर, इसी दिन तैयार की गई तीन अन्य जब्ती कार्यवाहियों में समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह का पूरा विवरण दर्ज होने की बात सामने आई है। इन तथ्यों के आधार पर जांच एजेंसी SIT की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने शुरुआत से ही आरोपियों के प्रभाव में काम किया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 6 June 2026 : भाग्य बदलने वाला शनिवार! आज के पंचांग में जानें अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल का सटीक समय, इस दिशा में जाने से बचें
- Gautam Gambhir Statement: साई सुदर्शन या पडिक्कल? अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में किसे मिलेगा मौका? मैच से पहले कोच ने खोले राज
- Dhar Couple Found Dead in Car: सड़क पर इस हाल में मिला प्रेमी जोड़ा, कार के अंदर का नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Twisha Sharma Death Case Update
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm