मध्यप्रदेश के बैतूल में बारातियों से भरे वाहन के पलटने से दो की मौत
मध्यप्रदेश के बैतूल में बारातियों से भरे वाहन के पलटने से दो की मौत
बैतूल (मध्यप्रदेश), 27 मई (भाषा) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बुधवार को बारातियों से भरे एक वाहन के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर बैतूल-खंडवा-आशापुर मार्ग पर महुपानी गांव के पास बुधवार दोपहर को यह घटना हुई।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी और सहायक उपनिरीक्षक जयपाल सिंह रघुवंशी ने बताया कि खंडवा जिले के पिपलोद थानाक्षेत्र के सिंगोट से बारातियों को लेकर बैतूल जिले के बगडोना जा रहा यह वाहन महुपानी गांव के पास सामने से आ रही एक अन्य गाड़ी को बचाने के चक्कर में पलट गया।
उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में सिंगोट निवासी भूरीबाई गोस्वामी (55) और मयूर गोस्वामी (8) की मौत हो गई जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
सिंह ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
भाषा सं ब्रजेन्द्र राजकुमार
राजकुमार

Facebook


