BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Damoh News: पिकनिक मनाने गए दो नाबालिग सुनार नदी में डूबे, रेस्क्यू टीम ने शुरू की दोनों की तलाश

Damoh News: सुनार नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे दो नाबालिग डूब गए। दोनों नाबालिगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Damoh News/Image Credit: IBC24

Damoh News/Image Credit: IBC24

karan nepali
Published: 08 Sept 2025 | 8:19 amModified: 08 Sept 2025 | 8:19 am
HIGHLIGHTS
  1. सुनार नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे दो नाबालिग डूब गए।
  2. दोनों नाबालिगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
  3. दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की है पूरी घटना।

दमोह: Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरसिंहगढ़ की सुनार नदी में रविवार क़ी शाम को बड़ा हादसा हो गया। दमोह शहर से पिकनिक मनाने पहुंचे दो नाबालिग किशोर दरगाह के पास नहाने के लिए नदी में उतरे और तेज बहाव में बह गए। जानकारी मिलते ही नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और तुरंत तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें: Dr Navinchandra Ramgoolam: राम रंग में रंग जायेंगे मॉरीशस के PM डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम!.. भारत आने पर जायेंगे अयोध्या और काशी, लेंगे आशीर्वाद

मौके पर पहुंची एसडीएम निकेत चौरसिया

Damoh News: वहीं, पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया भी घटनास्थल पर पहुँचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक सुनार नदी का यह इलाका मिनी भेड़ाघाट जैसा दृश्य प्रस्तुत करता है। यहाँ चट्टानों के बीच गहरे गेप और तेज़ पानी का बहाव होने से सर्च ऑपरेशन में भारी कठिनाइयाँ आ रही हैं। फिलहाल पुलिस टीम और स्थानीय लोग लगातार युवकों की तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। थाना नरसिंहगढ़ ने लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे सुरक्षित दूरी बनाए रखें और इस खतरनाक जगह पर न जाएं। यह मामला जिले के पुलिस प्रशासन की संज्ञान में है और लगातार बचाव कार्य जारी है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Two minors drowned in Sunar river

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm